Metro Plus News
एजुकेशनदिल्लीफरीदाबादहरियाणा

महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात कर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के होनहार बच्चों ने किया अपने आपको गौरवान्तित महसूस

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के होनहार बच्चों ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया बच्चों को सम्मानित
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद/नई दिल्ली, 16 नवंबर: विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर उनसे जीवन में कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा ली। स्कूल के डॉयरेक्टर शम्मी यादव के नेतृत्व में स्कूल के छात्रों ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन पहुंचकर भारत के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।
स्कूल के डॉयरेक्टर शम्मी यादव ने इस मुलाकात को लेकर बताया कि उनका राष्ट्रपति से मुलाकात का अनुभव बेहद अच्छा रहा। राष्ट्रपति ने जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम तथा बड़ी से बड़ी चुनौती का दृढ़ संकल्पित होकर सामना  करने की सीख बच्चों को दी।
इस मौके पर स्कूल वापस लौटने पर स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव एवं डॉयरेक्टर दीपक यादव ने बच्चों का स्वागत किया। राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले बच्चों में कक्षा-8 की मुस्कान शर्मा तथा तान्या गुप्ता, कक्षा-3 की दीया नागर, कक्षा-6 के देव दीक्षित, कक्षा-5 के हेमंत यादव व कक्षा-4 के पिं्रस भाटी शामिल रहे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी स्कूल के बच्चों को तीन बार महामहिम राष्ट्रपति से मिलने का अवसर प्राप्त हो चुका है।
स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने बताया कि हर वर्ष उन बच्चों को राष्ट्रपति से मिलने का अवसर प्राप्त होता है जो बच्चे अकेडमिक स्कॉलरशिप हासिल करते हैं या फिर खेलों और अन्य मंचों पर उपलब्धि हासिल करते हैं। इसलिए उन्हें इस बात पर गर्व एवं हर्ष कि महामहिम राष्ट्रपति द्वारा उनके स्कूल के बच्चों को तीसरी बार रायसीना हिल्स पहुंचने का अवसर मिला। स्कूल के बच्चे इसके लिए स्कूल के डॉयरेक्टर तथा प्रिंसीपल का धन्यवाद करते हैं और साथ ही स्कूल के टीचरों और अभिभावकों का भी आभार प्रकट करते हैं जिनकी मेहनत, लगन और सहयोग से यह संभव हुआ है कि बच्चों को राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिला।

Related posts

मानव जनहित एकता परिषद ने मुक बधिर विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की

Metro Plus

DC यशपाल ने प्रत्येक नागरिक से की अपना परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए की अपील।

Metro Plus

साईकल यात्रा बनाम शवयात्रा: कांग्रेस का कल्चर नहीं आ रहा है समझ

Metro Plus