Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: अनीता शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मल बैरागी ने ली जिला कार्यकारिणी की बैठक
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 17 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी ने जिला भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने की। जबकि जिलाध्यक्ष भाजपा गोपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर निर्मल बैरागी ने कहा कि महिला मोर्चा टीम को पार्टी की उपलब्धियों की जानकारी दी और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने महिला कार्यकारिाणी टीम से बूथ स्तर पर काम करने का आह्वान किया और कहा कि जन हित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचे। इसके लिए जरूरी है उनको जागरूक करना और योजनाओं के बारे में जानकारी देना।
इस अवसर पर निर्मल बैरागी ने मजबूत महिला टीम बनाने के लिए जिलाध्यक्ष की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि फरीदबाद जिले में प्रदेश की सबसे मजबूत महिला टीम है। महिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि यह उनका और उनकी पूरी टीम का एकमात्र लक्ष्य है कि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इसके लिए वो पर्याप्त रूप से तैयारी कर महिला सदस्यों को दिशा-निर्देश भी जारी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा में महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में जुड़ रही है और एक मजबूत टीम जिल में महिला मोर्चा की है। जो पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Related posts

अवैध पटाखें बेचने पर किस-किस पर हुई FIR ! देखें?

Metro Plus

रेडियो मानव रचना ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, इंटरनेट रेडियो को भी किया लांच।

Metro Plus

विद्या मंदिर आईंसटिन ओल्मपियाड में Outstanding Performance के लिए अर्पित गुप्ता सम्मानित किए गए।

Metro Plus