Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

F.M.S में इंदिरा गांधी जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,17 नवंबर: फरीदाबाद मॉडल स्कूल में किडिज विंग ने इंदिरा गांधी की शताब्दी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर स्कूल में विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों ने भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री के बारे में अपने विचार सांझा किए जिसमें उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी को उनके शक्तिशाली और करिश्माई छवि के कारण आयरन लेड़ी के नाम से भी जाना जाता है। एक भारतीय नेता के रूप में वह कई लोगों के लिए प्रेरणा थी और आज भी वह अपने अभिनवविचारों के कारण प्रेरणा का स्रोत हैं।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बताया कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, एक ऐसी महिला जो न केवल भारतीय राजनीति पर छाई रहीं बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी वह विलक्षण प्रभाव छोड़ गई।
इस मौके पर छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने समारोह की अध्यक्षता की और छात्रों को आशीर्वाद दिया।

Related posts

लायन इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक कांफ्रेंस 17 अप्रैल को: लायन आरके चिलाना बने नोमीनेशन कमेटी के को-चेयरमैन

Metro Plus

फ्लैटों की बंद हुई रजिस्ट्रियों को खुलवाने को लेकर सीपीएस सीमा त्रिखा से मिले प्रोपर्टी डीलर

Metro Plus

रोटरी क्लब अरावली ने लगाए साईकिलों पर रिफ्लेक्टर टेप

Metro Plus