Metro Plus News
Uncategorizedगुड़गांवदिल्लीफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने इंदिरा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खिराजे अकीदत पेश की

 मेट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
हरियाणा कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने स्वर्गीय  इंदिरा गांधी के 100 वें जन्मदिन पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने उनकी 100 वीं जयंती पर एक संदेश पत्र से खिराजे अकीदत पेश की है।
                                   संदेश पत्र 
मेरा जन्म 1966 में हुआ, वही साल जब हरियाणा का भी जन्म हुआ था। हरियाणा के जन्म से लगभग 50 साल पहले ही हरियाणा की निर्माता इंदिरा गांधी जी  का जन्म 19 नवम्बर, 1917 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के आनंद भवन में पण्डित जवाहर लाल नेहरू के परिवार में हुआ था।
1966 में ये हरियाणा का सौभाग्य था कि वो पंजाब से अलग होकर एक अलग प्रदेश बन गया, जिसमें सबसे बड़ा योगदान उस वक्त देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रहा। 1966 में हरियाणा के उदय के साथ ही पूरे देश को लगता था कि छोटा सा राज्य और संस्थानों की कमी के कारण क्या उन्नति कर पाएगा, लेकिन इंदिरा गांधी जी को अपने उपर पूरा विश्वास था, कि हरियाणा विकसित होगा।
हालात उस वक्त हरियाणा के अनुकूल नहीं थे, ना शिक्षा का विस्तार था, ना उद्योगों का नामो-निशाना, ना आधारभूत ढांचा और ना ढांचागत विकास की कोई योजना। लेकिन हरियाणा के पास जो दौलत थी, वो थी देश की उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व यहां के मेहनतकश लोग और उनका हौंसला। लोगों की अथक मेहनत के हौंसले के दम पर 50 सालों के इतिहास में हरियाणा ने कई इतिहास रच दिए।
इन 50 वर्षों में प्रदेश ने अभूतपूर्व उन्नति की और पूरे देश को जता दिया कि छोटे राज्य अपने दम पर ज्यादा उन्नति कर सकते हैं।
आज देश इंदिरा गांधी जी की 100 वीं जयंती मना रहा है तो वहीं हरियाणा भी अपने 50 गौरवशाली सालों का जश्न मना रहा है।
1966 से लेकर 1984 तक, जब तक इंदिरा गांधी जिंदा थी ज्यादातर सत्ता में ही थी, और हरियाणा को आगे बढाती रही। ये हरियाणा का सौभाग्य है कि उसे पहले 18 सालों में से 15 साल इंदिरा गांधी जी प्रधानमंत्री के रूप में मिली। उनके नेतृत्व से मिली सहायता से आज हमारा प्रदेश एक माडल राज्य बन पाया है। हालांकि ये 1966 में जब बना, तब पंजाब का ये बेहद पिछड़ा हिस्सा हुआ करता था।
प्रदेश का बिजलीकरण, सड़कों का निर्माण, स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण, मूल भूत ढांचा सभी इंदिरा गांधी जी के नेतृत्व में उनके सहयोग से ही संभव हो पाया था।
प्रदेश में हरित् क्रांति हो या दुग्ध उत्पादन के लिए स्वेत क्रांती हो सभी इंदिरा गांधी जी की उपलब्धियां हैं। बात चाहे कृषि की हो या उद्योगों की हरियाणा हर क्षेत्र में आगे बढ़ा और आज 50 साल का हरियाणा देश के सबसे विकसित राज्यों की सूची में अपना स्थान रखता है। सियासत के लिहाज से भी महज 10 लोकसभा सीटों वाला हरियाणा देश में अपनी अलग पहचान रखता है।
विकास के पैमाने पर भी हरियाणा किसी से पीछे नहीं है चाहे कृषि उत्पादन हो, औद्योगिक उत्पादन हो, हरियाणा ने पिछले पांच दशकों में मिसाल कायम किया है। कृषि और औद्योगिक उत्पादन के साथ देश के विकास में अहम योगदान दिया।
खेलों में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है। कुश्ती और बॉक्सिंग जैसे खेलों में तो मानो हरियाणा के खिलाड़ी हर किसी पर भारी हैं।
देश के परमाणु कार्यक्रम, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम, समाज के वंचितों का सशक्तीकरण, बैंको का राष्ट्रीयकरण, विश्व में भारत का महत्वपूर्ण स्थान, अंतरिक्ष में  भारत का झंडा फहराने व उनके मजबूत संकल्प के कारण उन्हें लौह महिला का खिताब देश ने दिया।
वाकई हरियाणा का 50 सालों का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है और इंदिरा गांधी की 100 वीं जयंती पर पूरा हरियाणा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है। मैं कोई कांग्रेसी नेता होने के नाते ही नहीं बल्कि हरियाणा प्रदेश का एक नागरिक होने के नाते उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ कयोंकि हरियाणा के निर्माण से लेकर  विकास में उनका सबसे बड़ा योगदान है।

Related posts

Delhi Scholars इंटरनेशनल के छात्रों ने ओवर ऑल ट्रॉफी जीत स्कूल का नाम रोशन किया।

Metro Plus

FPSC की मांग पूरी, 24 फरवरी से शुरू होंगी 3rd से 5th तक की भी कक्षाएं!

Metro Plus

जाट समाज द्वारा मनीष नरवाल को सम्मानित किया गया

Metro Plus