Metro Plus News
Sportsफरीदाबादहरियाणा

जॉर्डन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा 14 सदस्यीय भारतीय दल।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 1 जून:
जॉर्डन की राजधानी अम्मान में आज 1 से 6 जून 2023 तक आयोजित होने वाली जॉर्डन ओपन इंटरनैशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता” में 14 सदस्यीय भारतीय दल भाग लेगा।
भारतीय किकबॉक्सिंग महासंघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ आनंद मोहन शरण IAS के नेतृत्व में भारतीय दल इस प्रतियोगिता में भाग लेगा।
हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के 7 खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं जिनके नाम हैं मोनल कुकरेजा, ओम तेवतिया, निरल कुकरेजा, सांची कीना, अध्ययन अग्रवाल, कुलविंदर सिंह एवं अनन्या किना। अन्य खिलाड़ियों में उत्तर प्रदेश से प्रीती तिवारी एवं आदित्य मकोरवाल, दिल्ली से देवांश सेहरावत शामिल हैं।
मुख्य टीम कोच संतोष कुमार अग्रवाल होंगे एवं टीम मैनेजर बलवंत सिंह एवम निशा कुकरेजा होंगी।

Related posts

पत्रकार नवीन गुप्ता को भ्रातशोक, रस्म पगड़ी रविवार 28 अगस्त को।

Metro Plus

नगर निगम ने वार्ड-5 में चलाया सफाई एवं जन-जागरूकता अभियान

Metro Plus

यशपाल यादव ने कहा, विकास और जन-कल्याणकारी नीतियों से लोगों का सहयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Metro Plus