Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नारी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: अनीता शर्मा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 नवंबर: कांग्रेसी नेता एवं लोकसभा सदस्य शशि थरूर द्वारा मिस वल्र्ड चुनी गई हरियाणा की मानुषी छिल्लर पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां हरियाणा की छोरी पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। वहीं कुछ छोटी मानसिकता के लोग हल्की राजनीति के चक्कर में उनका अपमान करके उनको मानसिक रूप से कमजोर करने का कुप्रयास कर डालते हैं। जो कहीं न कहीं देश के अहित में है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से मांग कि नारी शक्ति का अपमान करने के लिए लोकसभा सदस्य शशि थरूर के ऊपर कार्यवाही की जानी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह से नारी शक्ति का अपमान करने की हिम्मत न करे। उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि जहां हमारे देश की बेटी मिस वल्र्ड का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रही है, वहीं कुछ स्वार्थी किस्म के लोग अभद्र टिप्पणी कर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का नाम नीचा दिखाने से बाज नहीं आते।
इस मौके पर अनीता शर्मा ने कहा कि लिंगानुपता की गहरी खाई को पाटते हुए हरियाणा ने भाजपा के 3 वर्ष के शासनकाल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत देश के सामने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। प्रदेश की बेटी मानुषी छिल्लर की कामयाबी यह दर्शाती है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
ज्ञातव्य है कि लोकसभा सदस्य एवं कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने मानुषी छिल्लर के मिस वल्र्ड बनने पर हमारी मुद्रा को दिखाने के लिए क्या गलती है। भाजपा को यह एहसास होना चाहिए कि भारतीय नकदी विश्व के स्वामित्व में है। देखो यहां तक कि हमारी चिल्लर भी मिस वल्र्ड बन गई है टिप्पणी की थी। जिसको लेकर देश के लोगों में उनके प्रति भारी रोष है विशेषकर महिलाओं में। इसी को लेकर जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा के नेतृत्व में प्रिंयका कक्कड़, सुनीता लोहचब, किरण बाला, किरण जोशी आदि ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

Related posts

राष्ट्रपति ने कहा, सूरजकुंड मेला भारत के लोगों के कला-कौशल, प्रतिभा व उद्यमशीलता का स्थापित मंच

Metro Plus

हरियाणा क्रिकेट संघ से भी होगी राजनीति समाप्त

Metro Plus

प्राइवेट लैबों के खिलाफ जाने क्यों होगी सख्त कार्रवाई ?

Metro Plus