Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

योग से तन-मन में नई ऊर्जा का सृजन होता है: सुधीर नागर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 नवंबर: सूर्या नगर पार्ट-3 कुश पब्लिक स्कूल में योग सागर योगा ट्रेनिंग सेंटर का उद्वघाटन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर के भाई सुधीर नागर एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनिता शर्मा ने शिरकत की।
इस अवसर पर भाजपा नेता सुधीर नागर ने कहा कि योग से तन-मन में नई ऊर्जा का सृजन होता है। मानसिक एवं शारीरिक क्षमता बढ़ती है, जिससे निरोगी काया रहती है। उन्होंने बताया कि योग सभी आयु वर्ग के लोंगो के लिए लाभप्रद है। सुबह-शाम 15 मिनट की योग साधना दिनभर की दिनचर्या में मनुष्य को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। यह उक्त विचार श्री नागर ने योग सागर योगा सेंटर के उद्वघाटन कार्यक्रम में व्यक्त किए।
इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत सुधीर नागर द्वारा रिबन काट कर की गई। उसके उपरांत बच्चों के द्वारा योग प्रदर्शन एवं हवन इत्यादि का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा एनआईटी मंडल की राजबाला राज, भाजपा नेता दीपक मेहता एवं सुधीर मेहता, वरिष्ठ समाज सेवी अनशनकारी बाबा राम केवल इनके अतिरिक्त जीत योगा सेंटर के अध्यक्ष जीत मित्रा, राज किशोर शास्त्री, प्रेमचंद, कुंवरसेन चौधरी, अंकित आर्या, सुमित, भरत, योगी राजहंस आर्या, आरती, प्रीति जोशी सहित अन्य गणमान्य जन ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

 

Related posts

पतन की ओर अग्रसर इनेलो की एक ओर विकेट गिरी, चौटाला पर अतीत से सबक ना लेने का आरोप

Metro Plus

सरसों, जौ और गेहूं की फसलों की खरीदारी की तैयारियां पूरी: अपराजिता

Metro Plus

Blue Angels Global School में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व

Metro Plus