Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

क्रैशर मालिकों ने पौधा भेंट कर जताया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 नवंबर: हम क्रैशर जोन में प्रदूषण कम करने और पौधारोपण अभियान में सरकार का पूरा साथ देंगे और जल्द क्रैशर खुलवाने के लिए उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल का हम आभार व्यक्त करते हैं। इन्ही शब्दों के साथ पाली मोहब्बताबाद क्रैशर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का 4 दिसंबर से क्रैशर जोन दोबारा खुलवाने में मदद करने पर उनके निवास पर पौधा भेंट कर आभार व्यक्त किया।
एनजीटी के आदेश पर 8 नवंबर को दिल्ली एनसीआर में सभी क्रैशर जोन पर बैन लगा दिया गया था। लेकिन प्रदूषण नियंत्रण होने के बाद पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण अथॉरिटी के चेयरमैन भूरेलाल ने 4 दिसंबर से क्रैशर जोन फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। इस घोषणा से हरियाणा के फरीदाबाद और गुडगांव समेत 12 जिलों के 705 क्रैशर को राहत मिली है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने क्रैशर मालिकों को बधाई देते हुए ये हिदायत भी दी कि वो पर्यावरण का ध्यान रखते हुए ही खनन का कार्य करें और वो 17 दिसंबर को खुद क्रैशर जोन का दौरा कर जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि एनजीटी को सख्त रवैया ना अपनाना पड़े इसके लिए क्रैशर मालिकों को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा प्रदूषण नियंत्रण पर भी खर्च करना चाहिए। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के क्रैशर मालिक प्रदूषण नियंत्रण का ध्यान रखेंगे तो वो क्रैशर जोन में विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि उद्योग और पर्यावरण मंत्री होने के नाते क्रैशर मालिक और पर्यावरण दोनों का ध्यान रखना मेरी जिम्मेदारी है।
इस मौके पर क्रैशर एसोसिएशन के प्रधान धर्मबीर भड़ाना ने उद्योग मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त करते हुए सभी क्रैशर मालिकों की तरफ से पर्यावरण मंत्रालय की सभी गाइड लाइंस का पालन करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पाली और मोहब्बताबाद क्रैशर एसोसिएशन के सचिव हरीश मितल समेत कई क्रैशर मालिक मौजूद रहे।

Related posts

FIMTIA ने प्लांटर भेंट कर किया नवनियुक्त DLC डूडी का स्वागत

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने लिया समर पार्टी का मजा

Metro Plus

ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में किया गया इंडो टर्किश सदस्यों का स्वागत

Metro Plus