Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नीमका जेल में बंद शहर के दो नामी-गिरामी बिल्डर कोरोना के चलते कोविड ICU वार्ड में भर्ती!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 मई: लोगों के खून-पसीने की हजारों करोड़ रूपयों की गाढ़ी कमाई को हड़पने/ढकारने के आरोप में नीमका जेल की सलाखों के पीछेे बंद पड़े SRS ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनिल जिंदल और Piyush ग्रुप के चेयरमैन अनिल गोयल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इन दोनों को कोविड के चलते नीमका जेल से आज सुबह ESI NH-3 के कोविड ICU वार्ड में भर्ती कराया गया है।
जबकि इनके साथ नीमका जेल में इन्हीं के बैरक मेें बंद SRS ग्रुप के डॉयरेक्टर नानकचंद तायल उर्फ फुफा और पीयूष ग्रुप के डॉयरेक्टर अमित गोयल की भी कुछ अन्य सहित कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण उन्हें फिलहाल नीमका जेल में ही क्र्वारटीन किए जाने कर खबर है। हालांकि इनकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
बता दें कि हाल ही में कोरोना के चलतेे ही पीयूष ग्रुप के डॉयरेक्टर पुनीत गोयल का ESI हॉस्पिटल एनएच-3 में निधन हो चुका है। पुनीत भी उपररोक्त के साथ पिछले करीब दो-तीन सालों से नीमका जेल में बंद था।
ऐसे में अब इनकी लूट का शिकार हो चुके पीडि़त लोगों का कहना है कि अब तो इन बिल्डरों को इन हालातों के बाद सबक ले लेकर उनकी रकम पापिस कर देनी चाहिए। इनके मुताबिक भगवान की लाठी में आवाज तो नहीं होती लेकिन उसका असर बेहिसाब होता है।

Related posts

ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया ग्रेजुएशन-डे

Metro Plus

संत बाबा हरवेद सिंह महाराज की कमी सदैव खलती रहेगी: चिलाना

Metro Plus

Delhi Scholars International School के छात्रों ने किया मंत्रमुग्ध

Metro Plus