Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

A.P. सीनियर सैकेंडरी स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 16 दिसम्बर: सैक्टर-23 स्थित ए.पी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वर्गीय श्याम सुंदर अग्रवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संगोष्ठी में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपने-अपने विचार रखे तथा समाज को एक मैसेज दिया कि हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहना चाहिए। संगोष्ठी में स्कूल के चेयरमैन जे.पी. अग्रवाल व डॉयरेक्टर अमन अग्रवाल ने सभी बच्चों को बताया कि स्वर्गीय श्याम सुंदर अग्रवाल ने अपने जीवनकाल में एक सपना देखा था कि हमारे समाज के बच्चों को बेहतर व सस्ती शिक्षा उनके आस-पास ही उपलब्ध हो जाए।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर अमन अग्रवाल ने बताया कि आज उसी सपने की वजह से हम लोग एक स्कूल चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में जब बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं तो हमें ऐसा लगता है कि हम अपने दादाजी को एक सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो हमें बड़ा सुकून मिलता है और इससे बच्चों को भी आस-पास बेहतर शिक्षा के अवसर प्राप्त होते हैं।

Related posts

फरीदाबाद में रजिस्ट्रियां होंगी शुरू, अनाधिकृत जोन में किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं!

Metro Plus

Delhi Scholars स्कूल में चन्द्रयान-2 की वीडियो दिखाकर छात्रों को किया गया प्रेरित

Metro Plus

KUNDAN GREEN VALLEY की छात्रा शिखा नरवाल ने एशियन चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड, विदेश में लहराई विजय पताका।

Metro Plus