Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने सेफ सिक्योर फरीदाबाद टीम द्वारा तैयार किए गए एप सेफ एडं सिक्योर फरीदाबाद को किया लांच

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 दिसंबर: पुलिस आयुक्त डॉ० हनीफ कुरैशी ने मॉडर्न स्कूल में सेफ एंड सिक्योर फरीदाबाद एप्प को लांच कर बताया कि यह एप क्राइम फ्री फरीदाबाद के अलावा लोगों को रखेगा फिट।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त डॉ० हनीफ कुरैशी चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित थे। राजेश चेची इनके अलावा विशिष्ट अतिथियों में डॉ० मीना मिश्रा, आलोक मिश्रा, ब्रह्मा कुमारी बहन पूनम ने भी अपना वक्तव्य दिया।
इस मौकेे पर यातायात प्रबंधन का मखौल उड़ाने वाले वाहन चालकों की अकड़ ढीली की। फरीदाबाद पूरी तरह क्राइम फ्री रहे, इस विषय पर एस.एस.एफ टीम ने अपनी सराहनीय उपस्थिति दर्ज कराई है। लेकिन अब इससे ऊपर उठते हुए सामाजिक दायित्वों की पूर्ति हेतु एस.एस.एफ ने निर्णय लिया है कि जिले का हर शहरवासी शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त रहें। एस.एस.एफ टीम मानती है कि अधिकांश लड़ाई झगड़े, आत्महत्या, हत्या व अन्य अपराध नशे की गिरफ्त में फसकर शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर पड़ चुका इंसान कर रहा है। यदि वही इंसान चुस्त दुरुस्त हो जाए तो निश्चित तौर पर मनुष्य द्वारा किए जा रहे गैर सामाजिक कृत्यों में कमी आएगी।
इसी उद्वेश्य से एसीपी क्राइम राजेश चेची ने एस.एस.एफ के नाम से यह एप बनवाया था। एप न केवल पुलिस कंट्रोल रूम की भूमिका निभाएगा बल्कि यह नशामुक्ति, फिटनेस टूल्स और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से यूजर्स को अपडेट रखेगा। यूं तो एस.एस.एफ की तरफ से प्रत्येक रविवार को सैक्टर-12 खेल परिसर में मैराथन दौड़ का आयोजन कराया जाता है। लेकिन अब लांच किए जा रहे एप के जरिए युवाओं को नशे की लत से बाहर लाकर उन्हें स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग देने के उद्वेश्य से हैल्थ एक्टिविटी को और बढ़ाएगा। नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, हैल्थ टॉक आदि होंगे। एप पर हैल्थ से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा बनाए गए सेफ सिंक्योर फरीदाबाद ग्रुप की शानदार टीम की सक्रियता के बाद एक साल में बेहतरीन परिणाम सामने आए हैं। अपराध मुक्त फरीदाबाद के लिए ग्राउंड से मिले इनपुट्स पर फरीदाबाद पुलिस ने तेजी से काम करके अपराधियों, असामाजिक तत्वों को सबक सिखाया।

 

 

Related posts

Haryana Urban Local Bodies Minister Mrs. Kavita Jain presiding over a meeting of officers of MCG

Metro Plus

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपहारों को तोशाखाना में जमा करवा एक मिशाल पेश की

Metro Plus

थैलेसीमियाग्रस्त बच्चों की सेवा को समर्पित रहे भाटिया परिवार ने स्व. रामशरण भाटिया की पुण्यतिथि पर थैलेसीमिक बच्चों को बांटे लैपटॉप-साइकिल

Metro Plus