Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सीमा त्रिखा की देखरेख में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर किया गया पौधोरोपण।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 जुलाई:
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 119वीं जयंती के अवसर पर बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों में पौधोरोपण व सफाई अभियान का श्रीगणेश किया गया। इसी के तहत आज सैनिक कालोनी मस्जिद मोड़ से मुल्ला होटल एसजीएम नगर तक विधायक सीमा त्रिखा की देखरेख में पौधोरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों छायादार व फूलदार पौधे रोपे गए।
इस मौके पर विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह प्रण लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में आगामी तीन सप्ताह तक पूरे बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में साफ-सफाई व पौधारोपण का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विधायक त्रिखा ने कहा कि पौधे लगाने से हमें शुद्ध हवा मिलती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पौधे लगाने से ही हमारा कर्तव्य पूरा नहीं हो जाता हमें उन पौधों की देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी पौधे लगाने के प्रति जागरूक करें।
इस अवसर पर महापौर सुमनबाला, पार्षद मनोज नासवा, दिनेश भाटिया, जसवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र पांडे, अमित आहुजा, अंजु भड़ाना, कर्मवीर बैंसला, पं० सुरेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश ढींगड़ा, संजय महेन्दरू, सुमित विजय, संजय अरोड़ा, संजीव ग्रोवर, गौरव बत्रा, महेंद्र भाटिया, कपिल शर्मा, सुशील सेतिया, आंचल अरोड़ा, अजीत कौर, राजेश बैंसला, नितिन रावत, विनय बख्शी, आरपी वर्मा, मूलचंद शर्मा, हिमांशु मिश्रा, मोहित शर्मा व दिवांशु मल्होत्रा आदि गणमान्यजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

रोटरी क्लब अरावली के सहयोग से निशुल्क: दवाईयों का वितरण

Metro Plus

ब्रह्माकुमारीज भाई-बहनों ने विश्व शान्ति के लिए किया योग, ब्रह्माकुमारी केंद्र का 45वां वार्षिक समारोह संपन्न

Metro Plus

Vidyasagar International में स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन मनाया गया

Metro Plus