Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

शहर के गणमान्य लोगों ने मनीश शर्मा का जन्मदिन नेत्रहीन लोगों के बीच मनाया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 दिसंबर: शहर के गणमान्य लोगों ने भाजपा मुजेसर मंडल मीडिया प्रभारी मनीश शर्मा का जन्मदिन डबुआ सब्जी मंडी स्थित एसोसिएशन फॉर दा डेवल्पमेंट ऑफ दा ब्लाईडंस संस्था के नेत्रहीनों के बीच मनाया। इस अवसर पर मनीश शर्मा ने गणमान्य लोगों और नेत्रहीनों के साथ मिलकर केक काटा।
इस अवसर पर मनीश शर्मा ने नेत्रहीन लोगों को अपने हाथ से खाना खिलाया। शहर के गणमान्य लोगों और नेत्रहीनों ने मनीश शर्मा और उनकी माता विजय लक्ष्मी को बधाई और आर्शीवाद दिया। नेत्रहीनों ने भी मनीश शर्मा की लंबी आयु की कामना करते हुए कई भजन गाए।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. शर्मा, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, अखिल भारतीय ब्राहण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहर सुरेंद्र शर्मा बबली, युवा ब्र्राहण संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज पाराशर, जनता दल युनाइटेड के युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन तंवर, एनआईटी भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज कक्कड़, अमन अग्रवाल, संजीव कुशवाहा, भाजपा सह मीडिया प्रभारी कमलेश मोर्य, विजयलक्ष्मी, राजकुमार मामोरिया, महेंद्र पाठक, रवि, नथिया देवी गणमान्य लोगों ने भी मनीश शर्मा को आर्शीवाद दिया।

Related posts

बेजुबान पशुओं की सेवा करना बहुत बड़े पुण्य का कार्य: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

महाराजा अग्रसेन विवाह समिति ने धूमधाम से निकाली 55 दूल्हों की बारात

Metro Plus

Metro Hospital Special on Health Day-2019

Metro Plus