Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैम्प गरीब जनता को लाभ पहुंचाते हैं: सुमन बाला

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 दिसंबर: जन अधिकार सामाजिक संगठन की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन उमा भारती स्कूल भगत सिंह कॉलोनी में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में करीब 181 लोगों ने अपने कान, नाक, गला, ई.सी.जी व अन्य स्वास्थ्य की जांच कराई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर सुमन बाला व पार्षद दीपक चौधरी मौजूद थे। आयोजक महेश जैन ने सभी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
इस मौके पर महापौर ने कहा कि इस तरह के कैम्प गरीब जनता को लाभ पहुंचाते हैं और उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह के आयोजन होने चाहिए। उन्होंने आयोजकों का भी धन्यवाद किया।
कैम्प में मुख्य रूप से राजेश चौहान, महेंद्र पाठक, तेजपाल फौजी, भवानी प्रसाद, एल.एस. राजपूत, दिनेश प्रसाद, पी.एस. तोमर एडवोकेट, डॉ० अनील, बीर सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

Related posts

नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही। जानें क्यों?

Metro Plus

अन्नू मलिक ने किया बुलंद सुजुकी का शुभारंभ

Metro Plus

FMS में गणेश चतुर्थी समारोह का आयोजन धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus