Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

Lions club of Faridabad City के प्रधान बने लॉयन अनुराग गर्ग

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 दिसंबर: लॉयस क्लब ऑफ फरीदाबाद सिटी 321-A-1 की ओर से होटल गोल्डन गलैक्सी में इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। सेरेमनी में 2017-18 सेशन के लिए नई टीम की घोषणा की गई।
इंस्टालेशन सेरेमनी में लॉयन अनुराग गर्ग को प्रेजिडेंट, अरूण गुप्ता को सचिव, रामरतन गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई। कार्यक्रम में पहुंचे चीफ गेस्ट डिस्ट्रिक गवर्नर बी.एम. शर्मा, चेयरमैन इंस्टालेशन लॉयन वी.एस. कुकरेजा, ऑफिसर तेजपाल सिंह खिल्लन, एम.एल. अरोड़ा ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में लॉयन टी.एस.अरोड़ा ने शिरकत की। वहीं डी.के.चुघ ने मास्टर सैरामनी की भूमिका निभाई। इस मौके पर रिक्की गर्ग ने आई हुई लॉयनेस क्लब की महिलाओं का स्वागत किया। क्लब के प्रधान अनुराग गर्ग ने आए हुए गेस्टों का स्वागत बुके द्वारा और फूल-मालाओं द्वारा किया।
इस मौके पर तेजपाल सिंह खिल्लन ने चुने गए सदस्यों को क्लब के कामों के बारें में जानकारी देते हुए समाजसेवा के प्रर्ति समर्पित रहने के लिए कुछ टिप्स दिए और क्लब के सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रेजिडेंट बनने पर लॉयन अनुराग गर्ग का आए क्लब के सभी सदस्यों ने फूल-मालाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया। प्रेजिडेंट अनुराग गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे जो आज जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं समाजसेवा के कार्यो से बेखूबी निभाने का प्रयास करुंगा और क्लब के सभी सदस्यों को साथ लेकर लोगों की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
इस अवसर पर रविंद्र वोहरा रीजनल चेयरमैन, राजन भाटिया वाइस रीजनल चेयरमैन, आर.डी. शर्मा जोन चेयरमैन, सुरेश अग्रवाल चेयरमैन इंस्टालेशन, राजेश गुप्ता रिप्सेशन चेयरमैन, ओ.पी. बंसल, के.सी. गर्ग, रमेश बंसल, सुनील अग्रवाल, आशुतोष मित्तल, आनंद गुप्ता, अशोक जैन, जे.पी. बंसल, हरीश गुप्ता सहित अनेकों लॉयन मौजूद थे।

Related posts

IAS वीरेन्द्र दहिया ने बतौर उपायुक्त निरंतर रहते हुए अपने तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर रिकार्ड रचा।

Metro Plus

हर शिकायत का हो प्रभावी समाधान, लंबित मामलों पर सख्त हुए CTM अंकित कुमार

Metro Plus

हवन-यज्ञ कर सादगी से मनाया विधायक ने अपना जन्मदिन

Metro Plus