Metro Plus News
हरियाणा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू

नवीन गुप्ता
चण्डीगढ़, 4 दिसम्बर: हरियाणा के मुख्यमन्त्री मनोहर लाल ने कालेजियम के माध्यम से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के नामों की सरकार को सिफारिश देने के लिये शिक्षा मन्त्री रामबिलास शर्मा को इसका सदस्य मनोनीत किया है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि कालेजियम के अन्य सदस्यों में मुख्य सचिव, विधि परामर्शी तथा विधि एवं विधायी विभाग के प्रशासनिक सचिव शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष एवं सदस्यों को नियुक्त करने के लिये भेजे जाने वाले नामों को मुख्यमन्त्री के समक्ष अन्तिम रूप देने से पूर्व कालेजियम सभी मण्डलायुक्तों से अपने-अपने मण्डलों से सभी शर्तं पूरी करने वाले 5-5 व्यक्तियों के नामों का सुझाव देने को कहेगा। इसके अलावा कालेजियम ऐसे व्यक्तियों की आयु, शैक्षणिक योग्यता, सामाजिक कार्यों में अच्छा रिकार्ड, श्रेष्ठता तथा किसी अन्य गतिविधियों में उनके प्रदर्शन पर भी विचार करेगा।

Related posts

FMS के छात्रों ने एस्कॉट्र्स कुबोटा लिमिटेड का दौरा किया।

Metro Plus

मल्होत्रा ने कहा, केंद्र सरकार का 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज उम्मीद के मुताबिक नहीं।

Metro Plus

प्रयास संस्था बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देकर पुण्य का काम कर रही है: एमएस बिट्टा

Metro Plus