Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Tagore Public School के दिवेश बंसल ने राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
पलवल, 27 दिसंबर: सैक्टर-2 स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं के छात्र दिवेश बंसल ने नित्य कठिन परिश्रम के बल पर जयपुर राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करके क्षेत्र व राज्य का मान बढ़ाया है। यह मेधावी छात्र सफलता के क्रम को आगे बढ़ाने के लिए श्री लंका में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भारत देश का प्रतिनिधित्व करेगा, जिसका 40 प्रतिशत व्यय भारत सरकार वहन करेगी।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका मनोरमा अरोड़ा व प्रधानाचार्या कपिला इंदु ने इस मेधावी छात्र के अथक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्र को अपने आर्शीवाद उद्बोधन में कहा कि-सिर्फ चाहने भर नैया पार नहीं होती,कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

Related posts

रोटरी क्लब फरीदाबाद NIT को नवाजा गया आउट स्टैंडिंग क्लब के सर्वोच्च अवार्ड से।

Metro Plus

मंत्री राजेश नागर के एक्शन का असर,बड़े स्तर पर हुए हरियाणा के डीएफएससी और डीएफएसओ तबादले

Metro Plus

द्रोणाचार्य स्कूल में एक नए भारत का निर्माण हो रहा है: मूलचंद शर्मा

Metro Plus