Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जनाक्रोश रैली की सफलता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश: विकास चौधरी

प्रदेश प्रवक्ता के नेतृत्व मेें हजारों कार्यकर्ता हुए दिल्ली रवाना
मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 अप्रैल: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में शमिल होने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता सैकड़ों वाहनों के जरिए सैक्टर-9 स्थित कार्यालय से पूरे जोश-खरोश व उत्साह के साथ दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल नगाड़े बजाकर जहां कांग्रेस पार्टी का गुणगान किया वहीं राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने और डॉ० अशोक तंवर के मुख्यमंत्री बनने के उद्घोष नारे भी लगाए। वाहनों के काफिले को झंडी दिखाते हुए विकास चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार चार वर्षाे में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। हर वर्ग सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते त्राहि-त्राहि कर रहा है और भाजपाई केवल कागजों में विकास के जुमले बनाकर लोगों को गुमराह करने में लगे है। उन्होंने कहा कि मोदी व खट्टर सरकार के भ्रष्टाचार और उसकी विफलता पर जनता का गुस्सा दिखाने के लिए कांग्रेसजनों ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आगाज करा है और पूरे देश से रामलीला मैदान में एकत्रित हुए जनसैलाब ने भाजपा सरकार को यह संदेश दे दिया कि सम्भल जाओ ऐ सत्ता वालो अब हर जन हमारे साथ है।
इस मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के प्रति समाज के सभी वर्गों में भारी आक्रोश है। लोग अब इस जनविरोधी सरकार से ऊब चुके है और परिवर्तन चाहते है और कांग्रेस की ओर विश्वास भरी नजरों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला के ऐतिहासिक मैदान से पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने हरियाणा सहित देशभर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को वर्तमान चुनौतियों व भविष्य के लिए नई राह दिखाई है। उन्होंने कहा कि ये सत्ता विरोधी लहर अब थमने नहीं वाली है, यह वो आंधी है, जो तानाशाहों को नेस्तनाबूद कर देगी।
इस मौके पर हरेलाल गुप्ता, अनिल कश्यप, आशा देवी, ममता देवी, उर्मिला, ललिता, नीरज गुप्ता, प्रदीप श्योकंद, राज यादव, संजय शर्मा, इजराइल खान, इंद्रीश खान, रोहताश सौरोत, नीरज सौरोत, आशीष सिंह, सुनील यादव, ब्रहमप्रकाश गोयल, कपिल, काले प्रधान, मोहन थापा सहित भारी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Related posts

FMS में बाल दिवस का आयोजन किया गया

Metro Plus

मनधीर मान जा सकते हैं जेल, चुनाव आयोग को दिया गलत हलफनामा, रद्द हो सकता है नामांकन !

Metro Plus

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सीमा त्रिखा ने की नुक्कड सभाएं

Metro Plus