Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

योगा वह क्रिया है जिससे हम अपने स्वास्थ्य को स्वयं सही रख सकते हैं : सुमन बाला

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 दिसंबर: योगा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसको हम सभी को करना चाहिए यह उद्गार फरीदाबाद की महापौर सुमन बाला ने सैक्टर 10-12 डिवाईडिंग पर फिजा योगा स्टूडियों के शुभारंभ पर कहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में चेयरमैन धनेश अदलक्खा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। फिजा योगा स्टूडिया का उद्वघाटन महापौर सुमन बाला एवं चेयरमैन धनेश अदलक्खा ने दीप प्रज्जविलत करके किया।
इस अवसर पर महापौर सुमन बाला एवं चेयरमैन धनेश अदलक्खा ने संयुक्त रूप से कहा कि योगा वह क्रिया है जिससे हम अपने स्वास्थ्य को स्वयं सही रख सकते है। उन्होंने कहा कि कई बीमारियां डॉक्टरों के साथ-साथ योगा से भी ठीक हो सकती हंै इसीलिए हमें अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय अवश्य ही योगा के लिए निकालना चाहिए ताकि हमारा शरीर स्वस्थ रहे और हम भी स्वस्थ रहे। इस अवसर पर फिजा योगा स्टूडियों की संचालक फिजा सैफी एवं शिक्षा डालमिया ने दोनो ही अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर फिजा सैफी एवं शिखा डालमिया ने बताया कि इस स्टूडियो में एरोबिक्स, हठयोगा, पॉवर-योगा, वरयिर्स स्टेरेंथ योगा, प्लेटस, सूर्या-नमस्कार, मेडिटेशन एंड प्राणायाम जैसे योगासन्न सिखाए जाएंगे इसके साथ-साथ हैल्थ चैकअप, ब्यूटीशियन-टिप्स, फैशन-टिप्स सहित विभिन्न प्रकार की एक्टीविटीस भी इस स्टूडियो में सिखाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि एक बार अवश्य ही इस स्टूडियो में आकर हमारी व्यवस्था का जायजा अवश्य लें।
इस अवसर पर ईशान डालमिया, एस.के. गुलाटी, पुनीता गुलाटी, संदीप सिंगला, सरला, पारस चौहान, अनुभव भाटिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

स्व. बिमला वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर रोटरी ने दिया life Time Achievement Award

Metro Plus

मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैम्प गरीब जनता को लाभ पहुंचाते हैं: सुमन बाला

Metro Plus

CM नायब सिंह सैनी ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त की जारी

Metro Plus