Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

रोटरी क्लब फरीदाबाद सैंट्रल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 दिसम्बर: सांई बाबा के महासमाधि शताब्दी महोत्सव के अवसर पर शहर की अग्रणी समाजसेवी संगठन शिरड़ी सांई बाबा टेम्पल सोसाईटी (सांईधाम) तिगांव रोड फरीदाबाद के प्रांगण में रोटरी क्लब फरीदाबाद सैंट्रल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 100 लोगों ने भाग लिया। इस चार घंटों के शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस शिविर का उद्वघाटन सुनील त्रिवेदी ओ.एस.डी राष्ट्रपति (भारत सरकार) एवं हरियाणा प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष नीरा तोमर ने किया।
इस मौके पर सुनील त्रिवेदी ने रक्तदान करके शिविर में आए हुए मेहमानों को रक्तदान करने के लिए उत्साहित किया। शिरड़ी सांई बाबा टेम्पल के संस्थापक मोतीलाल गुप्ता के इस सराहनीय कदम में रोटरियन नरेश वर्मा अध्यक्ष रोटरी क्लब फरीदाबाद सैंट्रल, डीएन कथूरिया, पी.के. गुप्ता, आर.डी. शर्मा, डॉ० परुथी, डॉ० आलोकदीप, डॉ० कुलदीप कुमार, डॉ० एम.पी. सिंह, पवन गुप्ता, राहुल अवस्थी व पी.एल. कुमार आदि उपस्थित रहें।

Related posts

नगर निगम ने सूरजकुंड रोड़ पर किया कई फार्म हाऊसों को सील!

Metro Plus

आखिर क्यो? थैलासिमिया बच्चो की संख्या फरीदाबाद जिले में सबसे ज्यादा

Metro Plus

Rotary: रक्तदान महादान है इसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए: विकास चौधरी

Metro Plus