Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जरुरतमंदो के बीच अपना प्यार बांटकर करें नववर्ष की शुरूआत: रविंद्र डुडेजा

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 जनवरी: नववर्ष हर कोई अपने-अपने अंदाज से मनाता है। कोई किसी को उपहार दे कर तो कोई किसी को पार्टी देकर। कुछ लोग ऐसे भी है जो अपना प्यार जरुरतमंदो के बीच बांट कर नववर्ष की शुरूआत करते है। कुछ लोग वो भी हैं जिनको मालूम है रक्तदान का क्या महत्व है। जैसा की थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों को नया साल हो या पुराना साल हो उनको रक्त की जरुरत हमेशा बनी रहती है।
इस अवसर पर थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए रक्तदान कर रक्तदाता राहुल बंसल, मनीश मल्होत्रा, यश आर्या, समीर सचदेवा ने अपने आप को भाग्यशाली महसूस किया। ये वो रक्तदाता है जिनके कारण आज फरीदाबाद के थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों को रक्त बिना किसी रूकावट के मिल जाता है। यही कारण है की आज फरीदाबाद के बच्चे देश के अन्य जिलों से ज्यादा हष्ट-पुष्ट हैं साथ ही मनीश मल्होत्रा व राहुल बंसल ने उन्हें आश्वासन दिया की जब भी थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों को रक्त की जरुरत हो वो हमेशा हाजिर रहेंगे।
इस अवसर पर रविंद्र डुडेजा, जे.के.भाटिया, मदन चावला ने सभी रक्तदाताओं व बच्चों की लम्बी आयु के साथ-साथ उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस मौके पर रोटेरियन सतीश गोसांई, रोटेरियन एच.के.बतरा, रोटेरियन नवीन गुप्ता, रोटेरियन मुकेश अग्रवाल, शशि अग्रवाल, रोटेरियन अनिल बहल, रोटेरियन नरेश वर्मा, रोटेरियन जगदीश सहदेव, रश्मि सचदेवा, आशा जस्सल आदि रोटेरियन्स नें सभी को नववर्ष कि शुभकामनांए दी।

Related posts

CBSE के परीक्षा परिणामों में डायनेस्टी इंटरनेशनल विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।

Metro Plus

विधायक राजेश नागर ने सोसाइटी एक्ट में सुझाव प्रक्रिया के लिए जारी किया मेल आईडी व व्हाट्सएप नंबर

Metro Plus

350वें शहीदी दिवस पर फरीदाबाद से निकली हिंद की चादर यात्रा का आरंभ गुरूद्वारा सिंह सभा साहिब से हुआ।

Metro Plus