Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मानव रचना ने महामृत्युंजय यज्ञ के साथ किया नए साल का स्वागत

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 जनवरी: मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने नए साल का स्वागत एक हफ्ते से चल रहे महामृत्युंजय यज्ञ को पूर्णाहूति देते हुए किया गया। इस अवसर पर सभी कि सुख, समृद्धि और शांति की कामना के साथ 26 दिसंबर से महामृत्युंजय यज्ञ की शुरुआत की गई थी। इसको पूर्णाहूति नए साल के पहले दिन दी गई।
इस कार्यक्रम में मानव रचना परिवार के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर फरीदाबाद के उपायुक्त अतुल द्विवेदी मौजूद रहे। फरीदाबाद के अन्य जानी-मानी हस्तियां में एच.के. बत्रा, आर.के. बंसल, जे.पी. मल्होत्रा आदि भी मुख्यरूप सेउपस्थित रहे।
इस मौके पर पूर्णाहूति का कार्यक्रम हवन के साथ शुरू किया गया। हवन मैनेजमेंट, वाइस चांसलर, एग्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर, इंस्टीट्यूशन्स के हैड, प्रिंसिपल व डॉयरेक्टर्स के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मानव रचना परिवार के सदस्यों, स्टॉफ सभी के लिए एक दूसरे के साथ जुडऩे का माध्यम था।
इस मौके पर पिछले 10 सालों से मानव रचना संस्थान के साथ जुड़े 91 मैंबर्स को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

Related posts

MCF ने एक दिन में एक करोड़ रूपये से अधिक की कर राजस्व वसूली कर रिकार्ड बनाया

Metro Plus

भूपेन्द्र हुड्डा ही कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और APMC एक्ट की सिफारिशें करने के असली दोषी: धनखड़

Metro Plus

बल्क वेस्ट जनरेटर नगर निगम के नियमों का करें पालन नहीं तो होगी कार्यवाही: धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त

Metro Plus