Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

पूर्व महापौर देवेंद्र भड़ाना धोखाधड़ी में गिरफ्तार

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 जनवरी: फरीदाबाद पुलिस की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने कल शहर के पूर्व महापौर देवेंद्र भड़ाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायधीश तरुण सिंघल की अदालत में उन्हें पेश करके 1 दिन का रिमांड भी हासिल कर लिया। भड़ाना को आज 4 जनवरी को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने भड़ाना को धारा 420, 467, 468, 471, 120बी और 506 आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया है। यह एफआईआर नंबर 198 सूरजकुंड थाने में दर्ज हुई थी।
देवेंद्र भड़ाना पुत्र महिपाल भड़ाना पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति की जायदाद के फर्जी कागजात बनाकर उसे खुर्दबुर्द करने का प्रयास किया है।
यही नहीं, पुलिस ने सभी थानों की पुलिस को सूचित किया है कि अगर देवेंद्र भड़ाना किसी अन्य आरोप में वांछित है तो 4 जनवरी को अदालत में संबंधित थाना की पुलिस रिमांड पर ले सकती है।
ध्यान देवेंद्र भड़ाना ने 6 अप्रैल, 2017 को केस दर्ज होने के बाद मीडिया से कहा था कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इसमें उनके परिवार के कुछ लोग भी शामिल हैं। वह बेकसूर हैं।
इससे पहले देवेन्द्र भड़ाना और उनके बेटे नवीन भड़ाना पर बिजली चोरी के केस भी बन चुके हैं।

Related posts

लखन सिंगला का आह्वान, कोरोना महामारी में गरीबों की मदद के लिए आगे आएं सामाजिक संस्थाएं

Metro Plus

हरियाणा के पूर्व मंत्री पर गौ-हत्‍या का केस दर्ज

Metro Plus

बेसिल वल्र्ड स्कूल में आयोजित शक्ति वोमेन पावर कार्यक्रम में बच्चों ने जमाया खूब रंग

Metro Plus