Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

चारा घोटाला: डोरंडा कोषागार मामले में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए लालू की पेशी

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 6 जनवरी: चारा घोटाले में फैसले को लेकर आज भी संशय बना हुआ है। देवघर कोषागार आरसी 64ए/96 से 89 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकाले जाने के मामले में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव सहित 16 आरोपी दोषी करार हैं। लालू के अधिवक्ता चितरंजन सिन्हा के मुताबिक न्यायाधीश शिवपाल सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आज दोपहर 2 बजे सजा का ऐलान किया जाएगा।
वहीं चारा घोटाला के एक और मामले में आज को लालू प्रसाद यादव की रांची सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेशी है। डोरंडा कोषागार से 97 लाख रुपये निकालने के मामले में लालू को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश होना था। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के गवाह नहीं आने की वजह से लालू यादव को कोर्ट नहीं लाया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी।

Related posts

वाईएमसीए फरीदाबाद से बल्लभगढ़ तक निर्माणाधीन मैट्रो रेल लाइन के कार्य को लेकर एक बैठक आयोजित की गई

Metro Plus

KMC हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

Metro Plus

कुंभ मेला भारत की एकता का प्रतीक है: राजेश नागर

Metro Plus