Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, कोहरे के चलते 18 ट्रेनें रद्द

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 6 जनवरी: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। घने कोहरे ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। यातायात पर भी इसका काफी असर पड़ा है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह 7 डिग्री पारा दर्ज किया गया।
घने कोहरे की वजह से यातायात पर भी असर पड़ रहा है। दिल्ली से चलने वाली 49 ट्रेनें लेट चल रही हैं और कई फ्लाइट भी देरी से चल रही हैं। विजिबिलिटी घटने की वजह से दिल्ली से चलने वाली 49 ट्रेनें लेट और 18 ट्रेन रद्द कर दी गई।
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

Related posts

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व रोटरी क्लब फरीदाबाद मिडटाउन द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus

एडवांस्ड इंस्टीट्यूट में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया

Metro Plus

प्रयास ने किया शहर के रोटरी लीडर्स का सम्मानित

Metro Plus