Metro Plus News
दिल्लीराजनीतिहरियाणा

सुमिता मिश्रा मोदी के साथ जुड़ी, नीति आयोग की प्रधान सचिव बनी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
चंडीगढ़, 9 जनवरी: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से एक आईएएस अधिकारी और दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं।
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हरियाणा की प्रधान सचिव, श्रीमती सुमिता मिश्रा को नीति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली के तहत प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्ति के लिए उनकी सेवाएं भारत सरकार को सौंप दी हैं। 
कुलबीर सिंह, महाप्रबन्धक, हरियाणा रोडवेज अम्बाला को हैफेड पंचकूला का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया, जबकि रीगन कुमार, उपमण्डल अधिकारी  (नागरिक), बडख़ल को हरियाणा रोडवेज अम्बाला का महाप्रबन्धक लगाया गया है। 

Related posts

INNERWHEEL क्लब की जोड़ी ने जीता बॉलीवुड डांस में First Prize

Metro Plus

पूर्व कैबिनेट मंत्री ए.सी. चौधरी की प्रतिष्ठा दाव पर, वोटों की खातिर घर-घर दस्तक देनी पड़ रही है चौधरी को

Metro Plus

गरीब व मध्यमवर्गीय विरोधी और अमीर हितैषी है बजट: सुमित गौड़

Metro Plus