Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

CBSE के परीक्षा परिणामों में डायनेस्टी इंटरनेशनल विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 13 मई: CBSE का रिजल्ट आने के बाद उन छात्र-छात्राओं के चेहरों पर एक अलग ही खुशी देखने को मिली जिन्होंने अपनी उम्मीद से ज्यादा नंबर मिलने पर अपने स्कूल, जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। इसी क्रम में सैक्टर-28 स्थित डॉयनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने भी 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में बेहतरीन अंक लेकर अपना व स्कूल के नाम को गौरवान्नित किया।

CBSE के परीक्षा परिणामों में Dynasty International School विद्यालय का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट एवं शत-प्रतिशत रहा। कला संकाय में इती पटेल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में जतिन वर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अवनि गर्ग ने 94 प्रतिशत एवं दिलिशा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में पलक अग्रवाल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, गर्विता खन्ना ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विषयवार छात्रों ने पेंटिग में 100 अंक, अंग्रेजी में 99 अंक, रसायन शास्त्र, एकाउंटस, बिजनेस स्टडी में 98 अंक, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र और गणित में 97 अंक, भौतिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और मनोविज्ञान में 95 अंक प्राप्त किये।

10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत:-

इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित Dynasty International School विद्यालय का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत एवं अत्यंत उत्कृष्ट रहा। प्रज्ञान द्विवेदी 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अक्षय गर्ग ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्तकर द्वितीय स्थान, अखिल श्योराण 96.6 प्रतिशत, नितिया खण्डेलवाल 95.6 प्रतिशत तथा कुनाल गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विषयवार छात्रों ने संस्कृत में 100 अंक, गणित में 99 अंक, विज्ञान, अंग्रेजी और आई.टी. में 98 अंक और सामाजिक अध्ययन में 96 अंक प्राप्त किये।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन वर्मा ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्रों, अभिभावकों तथा अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने इसका श्रेय छात्रों तथा अध्यापकों के सतत परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय छात्रों के समग्र विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहता है। इसलिए विद्यालय बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ-साथ अन्य क्रियाकलापों में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अनेक उपलब्धियों को प्राप्त करते हैं। प्रधानाचार्य नितिन वर्मा छात्रों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर छात्रों, अभिभावकों तथा अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

HPSC ने आयोजित किया केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के लिए सम्मान समारोह

Metro Plus

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पलवल में लोगों ने किया योग क्रियाओं का अभ्यास

Metro Plus

11 KV और 33 KV के 90 इंडिपेंडेंट फीडरों का रखरखाव अब बिजली निगम करेगा, किया टेकओवर: PC मीणा

Metro Plus