Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

नोटबंदी के बाद अब होगी सिक्का बंदी, बंद हुआ सिक्कों का प्रोडक्शन

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 10 जनवरी: 2016 में हुई नोटबंदी के बाद केंद्रीय सरकार एक बार फिर बड़ा फैसला लेने जा रही है। इस बार मोदी सरकार सिक्का बंदी करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो नोएडा, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद  के सरकारी टकसालों में सिक्कों का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया है। इस बारे में RBI के अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार से ही सिक्के बनाने का काम बंद हो गया है। आपको बता दें कि इन चारों जगह पर ही भारत सरकार की ओर से सिक्के बनाए जाते हैं।
जल्द ही होने वाली इस सिक्का बंदी के पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि नोटबंदी के बाद काफी संख्या में सिक्के बनाए गए थे, जिसके कारण RBI के स्टोर में काफी संख्या में सिक्के उपलब्ध हैं। जानकारी के मुताबिक आठ जनवरी तक आरबीआई के स्टोरेज में 2500 MPCS सिक्कों का स्टोरेज है।
नवंबर 2016 को हुई थी नोटबंदी
8 नवंबर 2016 को मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी की गई थी। जिसमें 500 और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए गए थे। इसके साथ ही नोटबंदी के दौरान नए 500 और 2000 रुपए के नोट जारी किए गए थे। केंद्र सरकार के इस कदम ने पूरे देश में हलचल मचा दिया था।

 

 

Related posts

Reduce Waste Increase Profit: JP Malhotra @ TAP-DC

Metro Plus

स्कॉर्पियो गाड़ी से स्टंटबाजी करना पड़ा भारी पुलिस ने किया 15,500 रूपये का चालान!

Metro Plus

सीएम योगी ने शुरू किया सफाई अभियान

Metro Plus