Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

भारत विकास परिषद् द्वारा लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 जनवरी: भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा द्वारा राजस्थान भवन में लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदुर सोगी, अनिल जिंदल व राजीव श्री वास्तव द्वारा दीप व लोहड़ी प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर संस्कार शाखा के अध्यक्ष अनिल गर्ग, अमर बसंल छाडिय़ा, महेंद्र सराफ, संजीव शर्मा, प्रदीप टिबडेवाल, अजय मल्होत्रा, वी.के.गर्ग, टेक पाल सिंह, मनमोहन कोचर, अमर खान व सुरेंद्र जग्गा द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व लोहड़ी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। परिषद् परिवार की महिलाओं व बच्चों को कल्पना अग्रवाल, नुपुर बसंल, शालू शर्मा, सोनिया मल्होत्रा, ज्योति गर्ग, सीमा मगलां, अरूणा मल्होत्रा एवं महक व धु्रव द्वारा पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत कर सभागार का भरपूर मनोरंजन किया।
इस मौके पर अमर खान द्वारा निर्देशित पंजाबी भागंड़ा टीम की पंजाबी प्रस्तुति ने सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। शाखा द्वारा विकास रत्न के.सी. मोहंती एवं नए सदस्यों अमित चानना कपिल महेश्वरी नरेंद्र मित्तल व रानतिदेव गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी अरूण बंसल द्वारा शाखा को 2,51,000 रू० शमशान घाट के जीर्णोद्धार के लिए प्रदान किए।
इस अवसर पर शाखा द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष में 1100 टोपियां स्कूल के बच्चों व जरूरतमंदों को बांटने की घोषणा की। सभी सदस्यों ने इस सेवा कार्य में पूरा योगदान करने की इच्छा जताई। कार्यक्रम के अंत में शाखा द्वारा सभी आगंतुकों को लोहड़ी के उपहार देकर शुभकामनाएं दी।

 

 

Related posts

समय रहते सीट बढ़ाए खट्टर सरकार नही तो आंदोलन के लिए रहे तैयार: कृष्ण अत्री

Metro Plus

जिस घर में भगवान खुश होते हैं तो बेटी बनकर जन्म लेते हैं

Metro Plus

रोटरी क्लब और DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यक्रम में हार्ट अटैक की रोकथाम के दिए टिप्स! देखें क्या?

Metro Plus