Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

कुंदन ग्रीन वैली स्कूल की फेंसिंग टीम करेगी फरीदाबाद का नेतृत्व

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 18 सितम्बर: कुंदन ग्रीन वैली स्कूल की फेंसिंग टीम हमेशा की तरह इस बार भी हरियाणा स्कूल स्टेट गेम मे फरीदाबाद का नेतृत्व करेगी। यह गेम्स 20 से 22 सितम्बर तक अम्बाला मे आयोजित हो रही हैं। स्कूल प्रबंधन ने अपनी टीम पर विश्वास जताते हुए आशा व्यक्त की है कि गत् वर्षो के भांति कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के खिलाड़ी फेंसिंग प्रतियोगिता मे अपना और प्रदेश का नाम उज्जवल करेंगे। टीम को रवाना करने से पूर्व विद्यालय के निर्देशक भारत भूषण शर्मा एवं उप-निर्देशिका श्रीमति कमल अरोड़ा ने बच्चों का तिलक लगा एवं मिठाई खिलाकर अपना आर्शीवाद दिया। यही नहीं सभी खिलाडिय़ों को ट्रैक सूट एवं जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने पर ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया।
ध्यान रहे कि कुंदन ग्रीन वैली स्कूल की खिलाडी प्रज्ञा ने एसएआई में चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में चयनित होने वाली खिलाडिय़ों प्रज्ञा, हिमांशी, बबली, भावना, मीनल, दिया, दीपिका, हिमेश, शिवम्, आर्यन, युवराज को रवाना करने से पूर्व विद्यालय के निर्देशक भारत भूषण शर्मा ने आशा व्यक्त की कि हमारे विद्यालय की छात्र-छात्राएं हमेशा की तरह इस प्रतियोगिता में भी अपने विद्यालय, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। हर बार की तरह नेशनल टीम की ट्रॉफी भी कुंदन ग्रीन वैली स्कूल को ही मिलेगी जो कि देश के अंदर हरियाणा का नेतृत्व करेगी।

Related posts

मानव रचना इंटरनेशल स्कूल की छात्राओं ने मारी बाजी 100 प्रतिशत रहा रिजल्ट

Metro Plus

बल्लभगढ़ के सिटी पार्क में हुआ निरंकारी सत्संग का भव्य आयोजन

Metro Plus

ACP विनोद ने नशामुक्त अभियान को लेकर की मेडिकल स्टोर्स पर प्रतिबंधित दवाईयों की चेकिंग!

Metro Plus