Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

शिव कॉलेज ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
तिगांव (फरीदाबाद), 13 जनवरी: शिव कॉलेज ऑफ एजुकेशन तिगांव में लोहड़ी पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रेजिडेंट विनोद नगर ने सभी छात्र-छात्रों व कॉलेज के सभी सदस्यों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ० जय माला यादव ने लोहड़ी की शुभकामनाओं के साथ-साथ सभी बच्चों को अच्छाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कल्चरल गतिविधियों के इंचार्ज डॉ० मुन्नी यादव और संदीप शर्मा ने भी लोहड़ी के मौके पर सभी बच्चों को लोहड़ी का महत्व बताया और उनके द्वारा तैयार कराए गए नाटक व मीडिया का महत्व और आज के नेता को छात्र लकित, सारिका, वर्षा, शिवम् अरोड़ा, आकाश, जितेंद्र, अरुण, सिमरन आदि द्वारा बहुत ही अच्छे तरह से पेश किया जिसका सभी छात्रों ने लुफ्त उठाया।
अंत में पंजाबी गिद्दा और डांस में भी छात्रा भावना यादव, निशा, शिवा कौशिक, संतोष, कुंजन, विनीता, निकिता, कनिका ने दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

 

 

Related posts

थैलासीमिया यूनिट एक शानदार यूनिट जहां बच्चे रक्त चढ़वाते समय एक घर जैसा महसूस करते है: नैंसी बब्बर

Metro Plus

RWC-17 के प्रधान बने कमल जख्मी, विपुल गोयल ने मिठाई खिलाकर दी मुबारकबाद!

Metro Plus

शारदा राठौर ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी

Metro Plus