Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

चोरों ने पंजाब केसरी कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ी के साइड मिरर चुराए

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 जनवरी: शहर में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। सैक्टर-18 में एक ऐसे ही गिरोह ने पंजाब केसरी कार्यालय के बाहर खड़ी कुछ लग्जरी कारों के साइड मीरर समेत इस सैक्टर के अन्य वाहनों के भी साइड मीरर खोल लिए।
अपराधियों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। फिलहाल मामले की शिकायत मिलने के बाद ओल्ड फरीदाबाद थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का जल्द खुलासा किया जाएगा।
सैक्टर-18 में पंजाब केसरी का कार्यालय है। पंजाब केसरी समूह में कार्यरत पीडि़त सूरजमल ने बताया कि शनिवार रात वह अपने निवास जिसमें की पंजाब केसरी का कार्यालय भी है के बाहर अपनी फॉर्चूनर (एच.आर.-60-0012) खड़ी की थी। रात को सभी सो गए। सुबह जब आंख खुली तो उनके होश उड़ गए। उनकी गाड़ी के साइड मीरर खोल लिए। इसी तरह से उनके पास स्थित एक और बाहर खड़ी इनोवा गाड़ी जोकि कुछ देर पहले ही वह खरीददकर लाए थे उनकी गाड़ी के भी साइड मीरर खोल कर ले गए। इसी तरह चोरों ने सैक्टर-17 में भी कई गाडिय़ों के साइड मिरर चुरा लिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दे दिए गए हैं।

 

Related posts

Metro Hospital Special on Health Day-2019

Metro Plus

FMS में Graduation Day समारोह का आयोजन किया गया!

Metro Plus

सीमा त्रिखा की सास के निधन पर शोक व्यक्त करने घर पहुंचे मुख्यमंत्री

Metro Plus