Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

संसार में जरुरतमंदों की सेवा करना सबसे पुण्य का कार्य: सुमित गौड़

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,16 जनवरी: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली द्वारा संत नगर ओल्ड फरीदाबाद स्थित सरकारी स्कूल में स्कूली बच्चों को गर्म स्वेटर एवं बैठने के लिए बेंच वितरित किए।
इस मौके पर मुख्य रुप से रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली के पूर्व प्रधान सुमित गौड़, प्रधान विशाल परनामी, क्लब के मेम्बर एवं समाजसेवी सचिन चिलाना, परीजीत लूथड़ा व विपुल महाजन आदि लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर सुमित गौड़ ने बताया कि गर्म स्वेटर एवं बेंच पाकर स्कूली बच्चे बेहतर खुश हुए और उन्होंने क्लब के सदस्यों का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर सचिन चिलाना, विशाल परनामी व सुमित गौड़ ने संयुक्त रुप से कहा कि क्लब ने सर्वे करके पता लगाया कि इस स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए बेंच के साथ-साथ उनके पास स्वेटर भी नहीं है और इसी के चलते आज क्लब के सदस्यों ने इन बच्चों यह सब वितरित किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली ऐसे ही स्कूलों को चिन्हित करके वहां पढऩे वाले बच्चों को कपड़ों के साथ-साथ पढऩे के लिए पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि संसार में जरुरतमंदों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और ऐसे मासूम बच्चों की सहायता करने का उन्हें अवश्य मिल रहा है तो यह उनके लिए सौभागय की बात है। उन्होंने शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से भी आह्वान किया कि वह भी इस प्रकार के नेक कार्याे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं ताकि साधनों के अभाव में शिक्षा पाने से वंचित बच्चों की हौंसला अफजाई की जा सके।

Related posts

संत निरंकारी मिशन ने महावैक्सीनेशन अभियान में भाग ले 331 लोगों को लगवाई वैक्सीन।

Metro Plus

देवेन्द्र चौधरी ने किया एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में लाखों के विकास कार्यो का शुभारंभ

Metro Plus

फाईनेंसर विनोद मामा के निवेशकों को ब्याज सहित जल्द ही मिलेगी उनकी रकम

Metro Plus