Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा द्वारा जरूरतमंदों को 1100 टोपियां वितरित की गई

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,16 जनवरी: भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा द्वारा सन्त कबीर गीता विद्या मंदिर स्कूल, चेतना सोसायटी स्कूल एवं मानव विद्या निकेतन स्कूल बल्लभगढ़ के बच्चों व ऑटोपिन झुग्गी के जरूरतमंदों को 1100 टोपियां व सर्दी के कपड़े वितरित किए गए।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल बंसल द्वारा स्कूलों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष अनिल गर्ग, अमर बसंल छाडिय़ा, सुरेंद्र जग्गा, प्रदीप टिबडेवाल, संजीव शर्मा, अजय मल्होत्रा, सुनील गर्ग, नितिन गुप्ता, मनोज मंगला, सुभाष अग्रवाल एवं कल्पना अग्रवाल व वन्दना दुआ ने बच्चों को टोपी पहना कर कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।
इस अवसर पर शाखा सचिव प्रदीप टिबडेवाल ने बताया कि संस्कार शाखा हर महीने सामाजिक हित में जरूरतमंदों की सहायतार्थ एक कार्यक्रम अवश्य करती है। तीनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं पदाधिकारियों ने संस्कार शाखा का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर अरुण बजाज, पवन गुप्ता, आर.डी. शर्मा एवं प्रधानाचार्या भुवनेश शर्मा, सीमा मंगला व दिव्या चन्दा द्वारा संस्कार शाखा का आभार प्रकट कर धन्यवाद किया।

Related posts

रोटरी क्लब और पाईनवुड इंटरनेशनल के सौजन्य से स्कूली बच्चों ने किया रामायण मंचन

Metro Plus

वाल्मीकि समाज के समर्थन से कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला हुए और मजबूत

Metro Plus

किड्स गार्डन ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिकोत्सव: नन्हे मुन्हे छात्रों ने दी अपनी मनमोहक प्रस्तुति

Metro Plus