Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में बसंत पंचमी समारोह का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 जनवरी: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल के Kids World में बसंत पंचमी का समारोह बड़े उत्साह पूर्वक ढंग से मनाया गया।
इस अवसर पर एक विशेष सभा आयोजित की गई। इस दिन को पीले दिवस  के उद्वेश्य के रुप में मनाते हुए सभी बच्चे पीली पोशाकों में सुसज्जित थे और सभी बच्चों ने पीले रंग के भोजन का रस्वादन भी किया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विद्या व ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की व सभा में प्रार्थना की कि मां सरस्वती उन्हें अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाए।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक नें सभी विद्यार्थियों को इस दिन के महत्व के बारे में बताया की बसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। इसके आते ही मौसम खुशनुमा हो जाता है। ठंड का असर खत्म होने लगता है। इस दिन पीला रंग आकर्षण का केंद्र होता है। लोग पीले रंग के वस्त्र पहनते हैं और पीली मिठाई बनाई जाती है। ये रंग मां सरस्वती और सरसों की फसलों को समर्पित होता है। फल-फूल, फसलें खिल उठते हैं। पीले लहलहाते हुए सरसों के खेत से बसंतोत्सव की शोभा बढ़ जाती है। प्रकृति और समस्त जीव-जंतु में नवजीवन का संचार होता है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर लोग पतंगे उड़ाकर भी उत्सव का आनंन्द लेते हैं। इस मौसम में हर मौसम का आंनद लिया जा सकता है।

Related posts

विपुल गोयल ने 4 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Metro Plus

महेन्द्र प्रताप ने कहा, हर हार और जीत के पीछे कोई ना कोई राज होता है

Metro Plus

विकास चौधरी हत्याकांड में गिरफ्तार गैंगस्टर कौशल की पत्नी रोशनी और नौकर नरेश के साथ अदालत में क्या हुआ, जानिए।

Metro Plus