Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Vidya Mandir School में सड़क सुरक्षा के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 जनवरी: विद्या मंदिर स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत उपायुक्त अतुल कुमार केआदेशानुसार व अतिरिक्त उपायुक्त और सचिव आरटीए जितेंद्र दहिया के दिशा-निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ० एम.पी. सिंह ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) वीरेंद्र विज मुख्य अतिथि थे। एसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुंडू, थाना अध्यक्ष ट्रैफिक हेमंत कुमार इंस्पेक्टर भारत भूषण, इंस्पेक्टर धर्मवीर और इंस्पेक्टर राजेश कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का फूलों के गुलदस्ते देकर उनका स्वागत और धन्यवाद किया।
इस मौके पर सड़क सुरक्षा से संबंधित रंगोली बनाई गई। विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के द्वारा संदेश दिया और विद्यालय ने यातायात सुरक्षा पर एक फिल्म भी दिखाई।
कार्यक्रम में वीरेंद्र विज ने कहा कि मरने वालों की संख्या मर्डर में कम और सड़क दुर्घटना में ज्यादा होती है। वो बात अलग है कि सड़क दुर्घटना में मरने वालों का शोर शराबा नहीं होता है और मर्डर हो जाने पर चारों तरफ आतंक की स्थिति बन जाती है। इसलिए उन्होंने बताया कि हम अधिक से अधिक सभी विद्यालय और महाविद्यालय में जाकर विद्यार्थियों को जागरुक कर रहे हैं ताकि सड़क पर चलते हुए सड़क सुरक्षा के सभी नियम और कानून की पालना करें। उन्होंने 1091, 1093 व FIR एप के बारे में भी विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ० एम.पी. सिंह ने कहा कि हमें कभी भी बिना हेलमेट के टू-व्हीलर को नहीं चलाना चाहिए और बिना सीट बेल्ट लगाए किसी भी फोर-व्हीलर को नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कभी भी नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलानी चाहिए और यातायात के सभी नियमों का पालन हमें अवश्य करना चाहिए। इसी के साथ डॉ० एम.पी. सिंह ने विद्यार्थियों को एंटी सैक्टर के बारे में और अल्कोहल सेंसर के बारे में भी बताया।

Related posts

प्रो० रामबिलास शर्मा ने किया सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का पोस्टर और कैलेंडर रिलीज

Metro Plus

फसल बीमा योजना के विरोध में इनेलो कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Metro Plus

पहचानिए, कौन है वो युवक जिसको पुलिस ने दुष्कर्म की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Metro Plus