Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बिजोपुर के सरपंच नासीर खान को आदर्श उच्च शिक्षित युवा सरपंच पुरस्कार से पुणे में सम्मानित किया गया

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 जनवरी: प्रदेश के युवा सरपंचों में से एक नासिर खान को पुणे महाराष्ट्र में आयोजित 8वें भारतीय छात्र संसद में महात्मा गांधी पौत्र पूर्व सांसद राज मोहन गांधी ने सम्मानित किया। उनको यह पुरस्कार आदर्श उच्च शिक्षित युवा सरपंच श्रेणी में मिला।
नासिर खान फरीदाबाद जिले के बिजोपुर गांव के सरपंच हैं। वे 21 साल की उम्र में ही सरपंच बन गए थे। उनके प्रयास से गांव विकास के पथ पर बढ़ रहा है। उन्हें यह पुरस्कार मिलने से गांव सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद नासिर ने बड़ी संख्या में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं खुशनसीब हूं कि मैं हरियाणा से हूं। जहां मौजूदा सरकार के दृढ़ निश्चय सोच की वजह से पूरी पंचायत शिक्षित हैं। उन्होंने इस पुरस्कार के चयन के लिए आयोजक मंडलों का आभार व्यक्त किया।
हर साल भव्य स्तर पर पुणे में भारतीय छात्र संसद का आयोजन किया जाता है। इसमें ऐसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाता है। जो लीक से हटकर सोचते हैं। कम उम्र में निर्वाचित होकर इस सोच को जमीन पर उतारते हैं। पुरस्कार मिलने पर सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक जगत के दिग्गजों ने सरपंच नासिर खान को बधाई दी है।

Related posts

BK के हार्ट सैंटर में मिलेगा सस्ते रेटों पर ईलाज, डायलिसिस हो रहा है फ्री: विपुल गोयल

Metro Plus

विद्यासागर स्कूल द्वारा 24-24 विद्यार्थियों को लाखों की स्कॉलरशिप देना गौरव की बात: मुक्ता अग्रवाल

Metro Plus

कन्या भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों की अब खैर नहीं! जानें कैसे?

Metro Plus