Metro Plus News
फरीदाबाद

शौकिया तौर पर हथियार रखना महंगा पड़ा, सलाखों के पीछे पहुंचा।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 सितंबर:
क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो कि शौकिया तौर पर अपने पास अवैध हथियार रखता था। आरोपी की पहचान नितिन पुत्र जुगल किशोर निवासी ओल्ड फरीदाबाद के रूप में हुई है।
क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जोकि शौकिया तौर पर अपने पास हथियार रखता है और सेक्टर 82 फरीदाबाद में घूम रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को चंदीला चौक सेक्टर-82 से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है।
पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार कोसी उत्तर प्रदेश से खरीदा था। प्रभारी क्राइम ब्रांच ने बताया कि इससे पहले आरोपी वर्ष 2013 में अवैध रूप से दारू सप्लाई करने के मामले में भी एक बार जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा ।\

Related posts

YMCA में डेटा एनालिटिक्स पर आठ दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

Metro Plus

महाराज तरूण सागर की वाणी ने लोगों को नवजीवन प्रदान करने का कार्य किया: रामबिलास शर्मा

Metro Plus

CM ने कोरोना को लेकर फरीदाबाद प्रशासन की तारीफ करते हुए बिना मास्क के चालान काटने पर पढ़ो क्या कहा?

Metro Plus