Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

DC Model School में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर किया गया शहर की प्रतिभाओं को सम्मानित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 जनवरी: महान स्वतंत्रता सेनानी तथा युवाओं के प्रेरणास्रोत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 121वीं जयंती के अवसर पर सैक्टर-9 के डी.सी. मॉडल सी० सै० स्कूल तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल एवं जन कल्याण समिति द्वारा संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की जबकि अध्यक्षता राजस्थान एसोसिएशन के प्रधान अरुण बजाज ने की।
कार्यक्रम में जहां खो-खो, सीलिंग शॉर्ट, ताइक्वांडो, शूटिंग, कविता पाठ प्रतियोगिता, ड्राइंग कंपटीशन आदि खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता बच्चों को भी मैडल देकर सम्मानित किया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविद्वों तथा शहर की गणमान्य प्रतिभाओं को समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी तथा सेवाओं केलिए अतिथिगणों द्वारा समाजसेवी मोतीलाल गुप्ता, शिक्षाविद् राजदीप सिंह, शशांत गुप्ता, विकास गोसांई, दीक्षा भाटी सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यालय के बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से इस कार्यक्रम को ओर रोचक बना दिया। छात्रों-छात्राओं ने अलग-अलग कार्यक्रमों में मोबाइल के दुरुपयोग तथा बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में सांई भक्त मोतीलाल गुप्ता दिव्यांग बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाने वाली आकृति विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा अन्य अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत मेंं डी.सी. मॉडल सीनियर सकेंडरी स्कूल के डॉयरेक्टर पवन गुप्ता ने सभी सम्मानित सदस्यों का कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया।

 

 

 

 

 

 

Related posts

SSB अस्पताल ने जटिल एवं दुर्लभ वेस्कुलर सर्जरी कर बचाया 19 वर्षीय युवक का जीवन…

Metro Plus

अधिकारी और मंत्री ही लागू करते रहे हैं अब तक शिक्षा नीति

Metro Plus

रक्तदान करके सम्मान पाओ अपने रक्त से लोगों का जीवन बचाओ: भारत भूषण

Metro Plus