Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

श्री सनातन धर्म मन्दिर में लगाया गया हैल्थ चेकअप कैम्प

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 जनवरी: सनातन धर्म मन्दिर जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में आईबीएस अश्विनी हस्पताल के सहयोग से एक हैल्थ चेकअप कैम्प लगाया गया। इस कैम्प में लोगों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं वजन की जांच की गई। साथ ही मरीजों को डॉक्टर की सलाह मुफ्त में दी गई।
इस हैल्थ चेकअप कैम्प में आईबीएस अश्विनी हस्पताल के डॉ० अरूण मक्कड़ एवं स्टॉफ सदस्य विनोद गेरा सहित कई सदस्य शामिल थे। श्री सनातन धर्म मन्दिर सभा (रजि०) की तरफ से सतपाल मुंजाल, महेंद्र मिगलानी, हुकमचंद्र लखानी, सुभाष चंद्र, नवीन शर्मा, संजीव सैनी, राजीव लीखा, मुकेश लखानी ने विशेष योगदान दिया।
इस नेक कार्य के लिए जवाहर कॉलोनी के लोगों ने आईबीएस अश्विनी हस्पताल के डॉक्टरों एवं स्टॉफ के कार्य की सराहना की।

 

Related posts

Operation Smile के अंतर्गत क्राइम ब्रांच KAT ने थाना सेंट्रल एरिया से 8 नाबालिक बच्चों को भीख मांगते हुए किया रेस्क्यू

Metro Plus

ईनर व्हील क्लब ने मचा रखी है प्रोजेक्ट्स व कार्यक्रमों की धूम

Metro Plus

राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर सन्नी बादल ने सैकड़ों युवाओं के साथ आईवाईसी पहुंच रक्तदान किया

Metro Plus