Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विधायक सीमा त्रिखा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड-19 के हालातों पर चर्चा की

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 27 अप्रैल:
बडख़ल क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने गोल्फ क्लब में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कोविड-19 के हालातों पर चर्चा कर क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटिन सेंटर, ऑक्सीजन तथा रेमेडीशिवर वैक्सीन की उपलब्धता बारे आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ताकि महामारी पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि कोविड-19 के मरीजों की जान बचाने के लिए शासन-प्रशासन पूरी जी-जान से जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि कोना महामारी से चलते हालत बिगड़े जरूर हैं लेकिन बेकाबू नहीं है और इन पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन व वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं तथा कोविड मरीजों के परिजनों को वैक्सीन के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े इसके लिए भी कोविड मरीजों को दवा वितरण पर निगरानी रख रहीं बल्लभगढ़ की एसडीएम अपराजिता ऐसा प्रबंध करें जिससे की मरीज को उसी अस्पताल में रेमेडीशिवर वैक्सीन उपलब्ध हो जाए जहां व भर्ती है। उन्होंने कहा कि बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में जरूरत के हिसाब से क्वारंटिन सेंटर बनाए जाएं तथा वहां पर सभी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
इस मौके पर विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि कोविड-19 के उपचार के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है तथा इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों व डॉक्टरों ने विधायक के सुझावों को गंभीरता से लिया और उन पर तत्काल अमल करने का पूर्ण आश्वासन दिया।
बैठक में बडख़ल के एसडीएम पंकज सेतिया, कोविड मरीजों की देख-रेख के बनाई गई जिला स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष नगर-निगम बल्लभगढ़ जोन के संयुक्त आयुक्त नवदीप सिंह, सीएमओ डॉॅ० रणदीप सिंह पूनिया, डॉ० रामभगत, आईएमए की अध्यक्ष डॉ० पुनीता हसीजा, आरएसएस से गंगाशंकर मिश्र, संजय अरोड़ा, उमेश अरोड़ा व प्रिया बब्बर उपस्थित रहे।

Related posts

बसों और ऑटो के होगे मोटे चालान! जाने कैसे?

Metro Plus

21 अगस्त को भारत बंद के अह्वान पर फरीदाबाद पुलिस की क्या है एडवाइजरी? देखें!

Metro Plus

मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया

Metro Plus