Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में पुलिस कमिश्नरेट, अधिकारी व कर्मचारियों ने रखा दो मिनट का मौन

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद , 30 जनवरी: पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो के दिशा-निर्देश पर व डीसीपी मुख्यालय विक्रम कपूर के नेत्रत्व में पुलिस आयुक्त कार्यालय सै०-21सी में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों से स्वतंत्रता संग्राम में जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया था उन शहीदों की स्मुति में दो मिनट का मौन रखा।
डीसीपी विक्रम कपूर ने बताया कि हमे शहीदों की कुर्बानियों को कभी नही भुलना चाहिए कि कैसे उन लोगों ने हमारे देश को आजादी दिलवाई थी। उन बहादुर शहीदों को याद करने के लिए दो मिनट का मौन रख उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो ने कहा कि देश की आजादी में गांधी जी का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने बिना किसी लालच के देश को आजादी दिलायी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं। उनके बलिदान को देश कभी भूल नहीं पाएगा। देश के गद्दारों ने असमय ही उनकी हत्या कर दी। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा की राह पर चलकर देश को आजादी दिलायी। उन्होंने कहा कि हम सब उनके आदर्शो पर चलकर उनके सपनों को आगे बढ़ायें और महात्मा गांधी के बलिदान को हम सब देशवासी कभी नहीं भूलेंगे।

Related posts

राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय में छात्राओं को तनाव रहित परीक्षा के लिए मोटिवेट किया

Metro Plus

फर्जी पेरेंट्स एसोसिएशनों के नाम पर राजनीति करना चाहता है अभिभावक एकता मंच

Metro Plus

Red Cross द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु लगाया जांच माप शिविर

Metro Plus