Metro Plus News
दिल्ली

बेनामी संपत्ति मामले को लेकर शाहरुख खान पर ED ने कसा शिंकजा, फार्म हाउस किया सील

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
मुंबई, 31 जनवरी: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्यवाही की। मुंबई के अलीबाग में खेती की जमीन पर अवैध बंगला बनाने के आरोप में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फार्म हाउस जब्त कर लिया। बेनामी प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन ऐक्ट के तहत ये एक्शन लिया गया है।
एक बड़े अधिकारी के मुताबिक नोटिस इस ऐक्ट के सेक्शन 24 के तहत भेजा गया है। शाहरुख खान से अगले 90 दिनों में नोटिस का जवाब मांगा गया है। इतने समय में नोटिस का जवाब न देने पर आगे की कार्यवाही मुमकिन है। इससे पहले अलीबाग बंगले के निर्माण में रायगढ़ कलेक्टर ने भी इसे गैर-कानूनी बताते हुए वहां से अतिक्रमण हटाया था। लेकिन शाहरुख स्थानीय पुलिस से स्टे ऑर्डर ले आए थे, जिसकी वजह से अतिक्रमण हटाने का काम रोक दिया गया था। बताया जा रहा है कि दिसंबर के महीने में नोटिस दिया गया था, जिसके बाद 25 दिन पहले अटैच किया है।

Related posts

महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात कर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के होनहार बच्चों ने किया अपने आपको गौरवान्तित महसूस

Metro Plus

किसानों की बदहाली के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन 10 मार्च को करेगी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Metro Plus

कॉल सेंटर रिश्वत कांड में इंस्पेक्टर विशाल की रिमांड अवधि बड़ी।

Metro Plus