Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

तरुण तेवतिया ने रोजगार का इंतजार कर रहे युवाओं को दिया पकौड़े तलने का प्रशिक्षण

युवा कांग्रेस ने किया पकौड़ा प्रदर्शन
मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 31 जनवरी: रोजगार को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा किए गए ब्यान से नाराज युवा कांग्रेसियों ने पृथला क्षेत्र के गांव दयालपुर में सामुदायिक भवन पर पकौड़ा प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया के नेतृत्व में युवाओं ने कढ़ाई में पकौड़े तलकर अपना विरोध दर्ज किया। तरुण तेवतिया ने मौके पर उपस्थित युवाओं को पकौड़े तलने का प्रशिक्षण भी किया।
जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की वायदा किया था। सरकार का कार्यकाल खत्म होने को है और अभी तक दो लाख युवाओं को भी रोजाना नहीं मिल पाया है। वहीं प्रधानमंत्री युवाओं के मनोबल को कमजोर करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने व बड़े-बड़े संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी युवा बेरोजगार हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री रोजगार गांरटी योजना के तहत भी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि पकौड़े बेचना भी रोजगार ही है। प्रधानमंत्री मंत्री द्वारा युवाओं को रोजगार देने की जगह उन्हें हतोत्साहित करने वाला ब्यान दिया है।
तरुण तेवतिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस ब्यान से साबित कर दिया है कि बीजेपी युवा विरोधी पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंंत्री बताएं कि अपना समय, परिश्रम और पैसा लगाकर युवाओं ने जो डिग्री प्राप्त की हैं क्या युवा उन डिग्रियों पर पकौड़े तलकर बेचने का काम करें। सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल है। चुनाव से पहले किए गए अन्य वायदों की तरफ युवाओं को रोजगार देने का वायदा भी केवल एक जुमला ही बनकर रह गया है।
युवा कांग्रेस प्रधानमंत्री के इस ब्यान की कड़ी निंदा करती है। मौके पर पृथला विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बंटी हुड्डा, राजपाल सिंह, सुरेंद्र हुड्डा, आकाश, राजवीर, ओमप्रकाश, शोवरण बीसला, ऋषिपाल हुड्डा, विकास बीसला, संजीव हुड्डा, गुडडू सिंह, भूपेंद्र हुड्डा, जयवीर, जितेंद्र, अनिल सिंह, जगमीत, हरमीत, निशांत, अरुण, विकास बीसला, गुल्लू बीसला, निखिल बीसला, मोंटी बीसला, कालू हुड्डा, मनवीर, बब्ली, नीतिन, सहदेश, गौरव, सौरभ, अंकित, पवन, मोहित हुड्डा, सागर, सुनील आदि मौजूद थे।

Related posts

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं, विभिन्न कार्यक्रमों में भी लिया हिस्सा!

Metro Plus

रैलियों में बसें ना भेजे जाने के हाईकोर्ट के आदेशों का स्वागत किया एचपीएससी ने

Metro Plus

ट्रीटिड वॉटर की मदद से भरी जाएगी बडख़ल झील: डॉ० दहिया

Metro Plus