Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Aggarwal College के शौचालयों का है हाल बुरा

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 8 फरवरी: अग्रवाल कॉलेज के शौचालय की हालात हमेशा से खराब रही है। हर तरफ बदबू रहती है जैसे आजकल सरकारी शौचालय में होती है। क्लिप में आप साफ देख सकते है कि फ्लोर पर गंदा पानी जमा हुआ है। शौचालय में अंदर घुसने तक का रास्ता नही है। इतना ही नहीं चौंकाने वाली बात तो यह है कि अग्रवाल कॉलेज के शौचालयों में हाथ धोने के लिए वॉश-बेसिन तक भी नही है। कॉलेज अपने छात्रों को बेसिक व्यवस्था भी नहीं दे पाता। यह शर्म की बात है कॉलेज के लिए। पहली मंजिल के बच्चों को हाथ धोने या तो दूसरी मंजिल जाना पड़ता है या दूर पहली मंजिल के अंतिम छोर में वाटर-कूलर पर। यह है कॉलेज के बच्चों की समस्या।
एक नई बात और सामने आई है कि आजकल कॉलेज के वाटर कूलर में पीने का पानी भी नहीं आता। मतलब न तो हाथ धोने का पानी और ना ही पीने का। कॉलेज का हाल आप समझ ही गए होंगे ।
आई कार्ड पर ही दिया जाता है ध्यान:-
अग्रवाल कॉलेज विंग-3 में बच्चों ने आई-कार्ड पहना है या नहीं, इस बात पर स्टॉफ बहुत चिंतित रहता है। यहां तक कि आई-कार्ड न पहनने पर फाइन भी है। जबकि मजेदार बात तो यह है कि शौचालय में हाथ धोने का पानी तक नहीं है ।

Related posts

मानव रचना में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 153वीं जयंती

Metro Plus

शहीदी दिवस पर भी अंधेरे में डूबा रहा माताजी गुजरी कौर और उनके साहिबजादों की करोड़ों की लागत से बनी प्रतिमाओं वाला बीके चौक! जिम्मेदार कौन?

Metro Plus

शहर में होगी अब पेड़ पौधों की धुलाई और सड़कों की मरम्मत! जानें क्यों?

Metro Plus