Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

विकलांगों के हितों के लिए कार्य कर रही है खट्टर सरकार: राजेश नागर

भाजपा नेता ने किया विकलांगों के कैम्प का शुभारंभ
नवीन गुप्ता फरीदाबाद, 18 दिसम्बर: वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर ने आज तिगांव के सद्पुरा रोड़ पर जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा विकलांगों के लिए लगाए गए कैम्प का रिबन काटकर विधिवत् रूप से शुभारंभ किया। इस कैम्प में सैकड़ों विकलांग लोगों ने हिस्सा लेकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। कैम्प में 47 विकलांग साईकिल, 13 व्हील चेयर, 22 बैसाखी, 15 कृत्रिम अंग के लिए विकलांगों ने आवेदन किया जिन्हें यह उपकरण आगामी 12 जनवरी को सेक्टर-12 खेल परिसर में रोजगार मेले एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह के दौरान वितरित किए जाएंगे।
कैम्प के शुभारंभ के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार समाज के सभी वर्गाे का समान रूप से विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विकलांगों के हितों के लिए नई-नई योजनाएं चलाकर उन्हें जहां स्व-रोजगार के लिए ऋण मुहैया करवा जा रही है वहीं उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मुहैया करवाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से भी जोडऩे का हर-संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज इस कैम्प में जिस प्रकार से विकलांगों ने अपना उत्साह दिखाया है, उससे उन्हें काफी खुशी है और उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वह अपने आसपास में रहने वाले विकलांगों को इस अवसर पर लाभ प्रदान करें और उन्हें आगे बढऩे का अवसर दें।
श्री नागर ने बताया कि 12 जनवरी को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में विकलांगों को जहां उद्योगों में रोजगार उपलब्ध करवाएंगे जाएंगे वहीं उन्हें उचित ट्रेनिंग देकर उनका मार्गदर्शन भी किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें इस मेले में शिक्षा के लिए भी ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
इस मौके पर रूप सिंह नागर, जिला पार्षद देवेन्द्र नागर, हरिचंद नागर, इंद्रपाल, प्रताप नागर, जयपाल नागर, सूबेदार नत्थीराम, कमल मेम्बर, राजेंद्र नागर, अमन नागर, मेहरसिंह अधाना, बाबा चरती, धर्मप्रकाश नागर, सुंदर नागर, सत्यप्रकाश, सुमन नागर, ब्रजभूषण शर्मा, जयपाल सिंह, ज्ञान प्रकाश आदि अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

इनेलो विधायक डॉ० हरिचंद मिड्ढा का आरके चिलाना के निवास पर जोरदार स्वागत

Metro Plus

डा० कुरैशी ने कहा कि व्यवस्था में सुधार के लिये सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है

Metro Plus

हरियाणा पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले: दो आईपीएस तथा 31 एचपीएस पुलिस अधिकारी बदले

Metro Plus