Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

F.M.S के छात्राओं ने टाऊन पार्क में बनाई अपनी पिकनिक

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 फरवरी: एफएमएस किड्ज वल्र्ड के विद्यार्थियों को पिकनिक मनाने के लिए सैक्टर-31 स्थित टाउन पार्क में ले जाया गया। पिकनिक का आंनद बच्चों ने बस में गाने गुनगुनाते हुए कर पार्क पहुंचे। पार्क में पहुंचने के बाद बच्चों को बहुत सारे खेल खिलाए गए जिसका उन्होंने खुब आनन्द लिया। बच्चों ने छुपम-छुपाई, क्रिकेट और कई प्रकार के खेलों का बहुत मजा लिया।
पिकनिक बनाने गए बच्चों ने टाऊन पार्क में बनी खुले जिम का लुत्फ उठाया। यह एक दिलचस्प दृश्य था जहां बच्चों के चेहरे उत्साह के साथ चमक रहे थे बच्चों को पार्क के चारों ओर ले जाया गया और फूलों और पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया। स्कूली बच्चों ने अपने दोस्तों के साथ शानदार दोपहर का आनंद उठाया। उसके बाद उन्होंने विभिन्न झूलों का आनंद लिया। कुल मिलाकर छात्रों के लिए यह दिन एक पर्व के बराबर था।
इस मौके पर स्कूल के निदेशक उमंग मलिक ने बच्चों के स्कूल के पाठ्यक्रम के अलावा ऐसे यात्राओं के महत्व के बारे में बच्चों को बताया।

Related posts

सावित्री पॉलिटेक्निक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन

Metro Plus

Dr. नवीन रोहिला के BJP में शामिल होते ही पार्टी टिकट के दावेदारों में मची खलबली

Metro Plus

एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान में की भागीदारी

Metro Plus