Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

Fogaat School के खिलाड़ी कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 फरवरी: शिरडी महाराष्ट्र स्थित आत्मा मलिक इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। सात सदस्यीय कबड्डी टीम में फौगाट स्कूल के 8वीं कक्षा के छात्र अजय फौगाट का विशेष योगदान रहा।
ज्ञात रहे कि यह प्रतियोगिता 2 फरवरी से 4 फरवरी तक संयुक्त भारत खेल संघ के तत्वाधान में भारतीय इंदु श्री संगठन द्वारा आयोजित की गई थी। यह कबड्ड़ी सर्कल (प्रो) स्टाइल थी। इसमें भारत वर्ष से हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात आदि राज्य कि टीमों ने हिस्सा लिया। हरियाणा की टीम ने पहले मुकाबले महाराष्ट्र को 10 अंकों से हराया तथा कर्नाटक को 8 अंक से हराया तथा सेमीफाइनल मुकाबले में गुजरात से 4 अंकों से मात खाकर दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। विजेता व उप-विजेता टीम को मैडल व प्रमाणपत्र से नवाजा गया।
इस मौके पर सयुंक्त भारत खेल संघ के प्रधान पंकज गावले, सचिव शिव तिवारी, हरियाणा टीम के कोच आकाश राजपूत, विभिन्न राज्यों के कोच आदि उपस्थित थे। खिलाड़ी छात्र अजय फौगाट के उम्दा प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए फौगाट पब्लिक स्कूल के निर्देशक सतीश फौगाट ने कहा कि खेल बच्चे का सर्वांगीण विकास करने में अह्म भूमिका अदा करते है।
राजीव कॉलोनी स्थित फौगाट पब्लिक स्कूल में आयोजित सादे समारोह में खिलाड़ी छात्र को फूल-मालाओं से सम्मानित किया तथा खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन चौ० रणबीर सिंह, प्रधानाचार्या निकेता सिंह, स्कूल स्टॉफ सोनू हुड्डा, दीपचंद, एम.पी सिंह, जोगिन्द्र, कुणाल, दीप शिखा पूनम श्रीवास्तव, उषा, ज्योति, पूर्णिमा, गीता, हिमानी, वीणा, शशि, कुमकुम, राजबाला आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

लोककला और संस्कृति का मेलजोल अलबेला है, ये सूरजकुंड का मेला है…

Metro Plus

चक्रपाणि महाराज का फरीदाबाद में पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Metro Plus

एश्लोन कॉलेज व YMCA विश्वविद्यालय के आपसी विवाद के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में: विकास फागना

Metro Plus