Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

Rotary Club Faridabad Grace ने Mamography कैंप लगाकर की 38 महिलाओं की जांच

स्वस्थ रहने के लिए जागरूकता जरूरी है : गौतम चौधरी
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 फरवरी: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस के अध्यक्ष गौतम चौधरी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए अपने शरीर के प्रति संवेदनशील रहने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि बीमारियों के प्रति जागरूक रहना। कई बार जागरूकता व जानकारी नहीं होने की वजह से छोटी बीमारियां भी जानलेवा साबित हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि हम सब सतर्क रहें।
गौतम चौधरी एनएच 4 में रोटरी क्लब फरीदाबाद ग्रेस द्वारा आयोजित मेमोग्राफी कैंप के शिविर के उदघाटन के अवसर पर उपस्थित महिलाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ग्रेस द्वारा नियमित अंतराल में मेमोग्राफी टेस्ट का आयोजन किया जाता है। इसके साथ महिलाओं की स्तन कैंसर से संबंधित काउंसिलिंग कर उन्हें इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जाता है। इस कैंप में 38 महिलाओं की मेमोग्राफी की गई। उन्होंने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। प्रतिदिन व्यायाम करने की सलाह दी गई। जिससे वे स्वस्थ रह सकें।
इस अवसर पर विशेषज्ञों ने बताया कि स्तन में कोई गांठ जैसा अनुभव होता है तो शीघ्र डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में इसका पता चल जाने से आसानी से इसका इलाज संभव है। कैंप को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र शर्मा, धनंजय कुमार, ओमेंद्र कुमार, गया पासवान, सुरेंद्र भाटी, राजेंद्र भड़ाना, महाराज, विपिन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
इस अवसर पर क्लब के प्रेजिडेंट इलेक्ट सतीश गुप्ता, रोटेरियन रमेश झंवर, विनोद गर्ग, संजीव ग्रोवर, रवि गर्ग, भव्य तायल आदि उपस्थित थे।

Related posts

18th INTERNATIONAL CONVENTION ON STUDENTS’ QUALITY CONTROL CIRCLES (ICSQCC)

Metro Plus

समाधान शिविर में SDM शिखा ने किया जन-समस्याओं का समाधान

Metro Plus

NSUI के विकास फागना ने ट्रैफिक पुलिस के कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

Metro Plus