Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

शारदा राठौर को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने पर मिल रही हैं बधाईयां

शारदा राठौर ने कहा, सुष्मिता देव के कुशल नेतृत्व में महिला कांग्रेस एक मजबूत संगठन के रूप में कार्य कर रही है
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 फरवरी: महिला कांग्रेस की नव-नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक शारदा राठौर ने कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसको वह मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने कहा है कि सुष्मिता देव के कुशल नेतृत्व में महिला कांग्रेस एक मजबूत संगठन के रूप में कार्य कर रही है। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के खिलाफ वह अपनी आवाज बुलंद रखेंगी। विधानसभा व लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण महिलाओं को दिलाने के लिए एक आंदोलन के रूप में कार्य किया जाएगा। भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आ गई और अब बेटियां की सबसे असुरक्षित है। भाजपा के जुमलों की सरकार का महिला कांग्रेस चौतरफा विरोध करेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में जनता कांग्रेस की सरकार बनाना चाहती है। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है और अब सब कांग्रेस से उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्होंने कहा है कि उन्होंने संगठन में रहकर ही अपनी अधिकांश राजनीति की है। उन्हें जिस भी प्रदेश में काम करने को कहा जाएगा वे हर स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए भरसक प्रयास करेंगी।
शारदा राठौर ने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस कमेटी व सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रूप में संगठन में कार्य किया है। वे एक बार निगम पार्षद व दो बार विधायक भी रह चुकी है। उनके महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। उनके महासचिव बनने की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त उन्हें शहर के समाजसेवियों व उद्योगपतियों की भी बधाई मिली। शारदा राठौर ने सभी का आभार जताया है।

 

Related posts

अपना समय आने पर वैक्सीन अवश्य लगाएं: विकास कुमार

Metro Plus

मल्होत्रा का विश्वास नई नीति से ईज ऑफ डुइंग बिजनेस को मिलेगा लाभ

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन के अलंकरण समारोह में निशांत कौशिक को हैड ब्वॉय तथा सुमन अधाना को हैडगर्ल चुना गया।

Metro Plus